रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रायबरेली

Raebareli News:युवती से अश्लील हरकत करने पर प्राथमिकी दर्ज – Fir Registered For Committing An Obscene Act Against A Young Woman

November 23, 2026


ऊंचाहार। क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, युवती के पिता शहर में रहकर मजदूरी करते हैं। युवती अपनी मां और छोटी बहन के साथ गांव में रहती है। बीते शुक्रवार रात उसकी मां और छोटी बहन खेत में धान की पिटाई कर रही थीं। रात करीब एक बजे पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने उनके दरवाजे पर बंधी भैंस को खूंटे से खोल दिया। आवाज सुनकर युवती बाहर निकली तो आरोपी उससे झगड़ने लगा। युवती ने भैंस को दोबारा खूंटे से बांधा और घर जाने लगी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसे पीछे से पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। युवती शोर मचाते हुए घर के अंदर भागी और दरवाजा बंद कर लिया।

रविवार को पुलिस ने आरोपी फूलचन्द्र मौर्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। सीओ गिरिजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि युवती की तहरीर पर छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X