रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Lakhimpur Kheri News:आस्था के जुलूस में दिखा शौर्य और सेवा का संगम – A Confluence Of Bravery And Service Was Seen In The Procession Of Faith
लखीमपुर-खीरी

Lakhimpur Kheri News:आस्था के जुलूस में दिखा शौर्य और सेवा का संगम – A Confluence Of Bravery And Service Was Seen In The Procession Of Faith

November 23, 2026


लखीमपुर खीरी। गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रविवार को गुरुद्वारा निर्मल आश्रम से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। महंत लक्ष्मण सिंह शास्त्री की अगुवाई में नगर कीर्तन मेला मैदान चौराहा, मेला रोड, संकटा देवी चौराहा, सदर चौराहा, अस्पताल रोड, बस स्टेशन रोड, मेन रोड और इमली चौराहे से होते हुए वापस गुरुद्वारा निर्मल आश्रम पहुंचकर संपन्न हुआ।

नगर कीर्तन में सजी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। पंच प्यारे सजे दीवान के आगे चलते रहे। गतका पार्टी ने जगह-जगह हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। सिख समाज की महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं। वे सजे दीवान के रथ के आगे झाड़ू लगाते हुए चल रही थीं। पूरे मार्ग पर गुरुवाणी का गायन होता रहा और श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन रहे।

नगर कीर्तन के स्वागत के लिए जगह-जगह शिविर लगाए गए। इनमें श्रद्धालुओं को लंगर वितरित किया गया। संगत ने गुरुनानक देव जी के संदेशों को याद करते हुए श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रकाश पर्व मनाया।

—————

विवाद के बीच महंत लक्ष्मण सिंह शास्त्री के साथ रहा भारी पुलिस बल

लखीमपुर। गुरुद्वारा निर्मल आश्रम में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अपमान को लेकर चल रहे विवाद के बीच इस बार प्रकाश पर्व पर पहली बार दो दिन अलग-अलग नगर कीर्तन निकाले गए। शनिवार को गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा और रविवार को गुरुद्वारा निर्मल आश्रम से नगर कीर्तन निकाला गया।

निर्मल आश्रम के महंत लक्ष्मण सिंह शास्त्री पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अपमान के आरोपों के बाद सिख समाज में चर्चाएं और अटकलें चल रही थीं। हमले की आशंका की बातें भी सामने आई थीं। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। रविवार को नगर कीर्तन के दौरान महंत लक्ष्मण सिंह शास्त्री बंद गाड़ी में रहे। उनके वाहन के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा। पहले वह सजे दीवान में बैठकर नगर कीर्तन में चलते थे, लेकिन इस बार उनके वाहन के पास सुरक्षा घेरा बनाया गया था। संवाद

————————–

प्रकाश पर्व पर निकाली गुरु नानक देव जी की प्रभात फेरी

गोला गोकर्णनाथ। मोहल्ला कुम्हारन टोला स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे से रविवार भोर में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर प्रभात फेरी निकाली गई। श्री धर्मादा समिति गौशाला में प्रभात फेरी का स्वागत नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने किया।

इस मौके पर गुरदीप सिंह, करनैल सिंह, सुखविंदर सिंह टोनी, रोमी कक्कड़, मनदीप सिंह सन्नी, जसपाल सिंह, हरप्रीत सिंह, दीवान सिंह, नरेंद्र सिंह, जयदीप सिंह, नवनीत कौर, जसवीर कौर, दमन कौर, महक कौर, रूबी भाटिया और अमनदीप कौर आदि मौजूद रहे।

नगर कीर्तन में मौजूद पंच प्यारे। संवाद

नगर कीर्तन में मौजूद पंच प्यारे। संवाद

नगर कीर्तन में मौजूद पंच प्यारे। संवाद

नगर कीर्तन में मौजूद पंच प्यारे। संवाद

नगर कीर्तन में मौजूद पंच प्यारे। संवाद

नगर कीर्तन में मौजूद पंच प्यारे। संवाद

नगर कीर्तन में मौजूद पंच प्यारे। संवाद

नगर कीर्तन में मौजूद पंच प्यारे। संवाद

नगर कीर्तन में मौजूद पंच प्यारे। संवाद

नगर कीर्तन में मौजूद पंच प्यारे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X