शाहजहांपुर। अंटा चौराहा से हनुमतधाम होते हुए बांस मंडी तक सीएम ग्रिड योजना के तहत ग्रीन राेड का निर्माण जल्द ही शुरू होगा। सड़क बनने से लोगों को राहत मिलेगी।
37 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क की तैयारी पूरी हो गई है। शासन की ओर से इसके निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है, साथ ही बजट भी जारी हो गया है। इस सड़क के निर्माण से हनुमतधाम आने वाले श्रद्धालुओं को चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। सीधे लोग हनुमतधाम पहुंच सकेंगे। योजना के तहत सड़कों के निर्माण में लोगों के टहलने के लिए फुटपाथ और हरियाली के लिए पौधे लगाए जाएंगे। सुंदरीकरण के लिए फैंसी लाइट लगाई जाएंगी।
————–
अंटा चौराहा से हनुमतधाम होते हुए ग्रीन रोड का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। सोमवार को इसका शिलान्यास वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना कर सकते हैं।
-आशीष त्रिवेदी, मुख्य अभियंता, निर्माण विभाग नगर निगम