रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
झांकी विवाद:धीरेंद्र शास्त्री को बनाया कंस, भगवान कृष्ण से पिटते दिखाया; अब उठी मुकदमे की मांग – Dhirendra Krishna Shastri Depicted As Kansa In Mathura’s Kansa Vadh Mela, Controversy Erupts
मथुरा

झांकी विवाद:धीरेंद्र शास्त्री को बनाया कंस, भगवान कृष्ण से पिटते दिखाया; अब उठी मुकदमे की मांग – Dhirendra Krishna Shastri Depicted As Kansa In Mathura’s Kansa Vadh Mela, Controversy Erupts

November 23, 2026


धर्मनगरी मथुरा में कंस वध मेले के दौरान निकाली गई झांकियों को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कंस के रूप में दर्शाए जाने वाली झांकी को लेकर विरोध सामने आया है।

इस मामले में आचार्य रोहित रिछारिया एवं संपूर्ण बागेश्वर धाम शिष्टमंडल की ओर से पुलिस प्रशासन को प्रार्थना पत्र सौंपकर माथुर चतुर्वेद परिषद के पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।

प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि कंस वध मेला 2026 के दौरान निकाली गई झांकी में पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को कंस के रूप में प्रदर्शित किया गया और भगवान श्रीकृष्ण द्वारा उन्हें पीटने का दृश्य दिखाया गया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस तरह की झांकी से उनके धार्मिक और आध्यात्मिक सम्मान को ठेस पहुंची है तथा श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।

शिकायत में माथुर चतुर्वेद परिषद के संरक्षक गिरधारी लाल पाठक, नवीन नागर, दिनेश पाठक, राकेश तिवारी, अध्यक्ष राजन पाठक, महामंत्री संजय चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी, मंत्री हरदेव चतुर्वेदी और निरीक्षक आशीष चतुर्वेदी सहित अन्य पदाधिकारियों के नाम शामिल किए गए हैं।

शिकायतकर्ताओं ने आरोपों की जांच कर संबंधित लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करने और उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच और प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X