रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Yamaha की इन 2 बाइक्स ने मचाया धमाल! बिक्री में 116% तक उछाल, R15 भी निकली आगे
ऑटो

Yamaha की इन 2 बाइक्स ने मचाया धमाल! बिक्री में 116% तक उछाल, R15 भी निकली आगे

November 23, 2026


Yamaha ने अक्टूबर 2026 में बेहतर प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी के टॉप मॉडल में से कई ने सालाना स्तर पर अच्छी ग्रोथ दिखाई है. वहीं, कुछ में मामूली गिरावट भी देखने को मिली. इंडियन टू-व्हीलर मार्केट में कंपटीशन लगातार बढ़ रहा है और यामाहा अपने प्रीमियम और मास-मार्केट दोनों सेगमेंट में अपनी उपस्थिति मजबूत कर रही है. अक्टूबर 2026 के आंकड़े बताते हैं कि युवाओं और मिडिल-क्लास ग्राहकों के बीच यामाहा की पॉपुलरिटी बनी हुई है.

खासकर स्पोर्ट्स और स्कूटर सेगमेंट में कुछ मॉडल्स ने बेहतरीन उछाल दर्ज की है. सितंबर 2026 की तुलना में भी कई मॉडल्स में सुधार दिखा है, जो त्योहारी सीजन से पहले की मांग को दर्शाता है. कुल मिलाकर, यामाहा का प्रदर्शन मार्केट में स्टेबिलिटी और चुनिंदा मॉडल्स की बढ़ रही मांग को दिखाता है. आइए, कंपनी की मॉडल-वाइज सेल्स रिपोर्ट के बारे में जानते हैं.

Yamaha RayZR

अक्टूबर 2026 में RayZR की बिक्री 22,265 यूनिट रही, जो सितंबर 2026 की 22,088 यूनिट से थोड़ी अधिक है. हालांकि पिछले साल अक्टूबर 2025 की तुलना में इसमें 2.08 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई. ये मॉडल मास-मार्केट स्कूटर सेगमेंट में अब भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन वृद्धि की रफ्तार कुछ धीमी है.

Yamaha FZ

FZ ने अक्टूबर 2026 में 18,370 यूनिट की बिक्री की, जो सितंबर के 13,583 यूनिट से काफी ज्यादा है. पिछले साल अक्टूबर की तुलना में इसमें 13.05 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली. ये मॉडल यंग कस्टमर्स के बीच पॉपुलर बना हुआ है और बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है.

Yamaha MT15

MT15 की अक्टूबर 2026 में बिक्री 16,227 यूनिट रही. सितंबर में ये आंकड़ा 11,088 यूनिट था, जबकि पिछले साल अक्टूबर में 13,173 यूनिट बिकी थीं. सालाना आधार पर इसमें 23.18 प्रतिशत की अच्छी बढ़ोतरी हुई है, जो मॉडल की मजबूत मांग को दर्शाता है.

Yamaha R15

R15 ने अक्टूबर 2026 में 14,835 यूनिट सेल का आंकड़ा छुआ. सितंबर में इसकी बिक्री 14,256 यूनिट थी, जबकि पिछले साल अक्टूबर में सिर्फ 7,949 यूनिट बिकी थीं. इस मॉडल में 86.63 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्ज हुई है, जो स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में इसकी बढ़ती पॉपुलरिटी को दर्शाता है.

Yamaha Fascino

Fascino ने अक्टूबर 2026 में 11,613 यूनिट की बिक्री की. सितंबर में ये आंकड़ा 11,349 यूनिट था, जबकि पिछले साल अक्टूबर में केवल 5,361 यूनिट बिकी थीं. इस मॉडल में 116.62 प्रतिशत की सबसे तेज सालाना वृद्धि हुई है, जो स्कूटर सेगमेंट में इसकी मजबूत वापसी को दर्शाता है.

ऊपर बताए गए कंपनी के टॉप-5 मॉडल्स के अलावा पिछले महीने Yamaha XSR की 5,218 यूनिट, Aerox की 2,166 यूनिट और EC06 की मात्र 457 यूनिट बिकी हैं. वहीं, R3 / MT03 को कोई ग्राहक नहीं मिला. कंपनी की टोटल सेल 91,151 यूनिट रही और ये आंकड़ा अक्तूबर 2025 में बिकी 68,384 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 33.29 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X