रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मुरादाबाद

Moradabad News:मारपीट के मामले में समझौते के बहाने दंंपती को पीटा – Couple Beaten Under The Pretext Of A Settlement In An Assault Case

November 23, 2026


मुरादाबाद। नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव में मारपीट के मामले में समझौता कराने के बहाने दंपती को बुलाकर विरोधियों ने पीट दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद और चार अज्ञात सहित सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शिव विहार काॅलोनी निवासी पारुल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके बेटे हिमांशु उर्फ प्रिंस के साथ कुछ दिनों पहले मारपीट हुई थी। इस मामले की जांच सिविल लाइंस पुलिस कर रही है।

महिला का आरोप है कि 18 नवंबर की रात 10 बजे बंगला गांव के रहने वाले सोनू टेलर ने कॉल कर उसे फैसले के लिए बुलाया। बताया कि तुम्हारे बेटे से मारपीट करने वाले लड़कों को होली के मैदान पर बुलाया है। वे माफी मांगकर फैसला करने को तैयार हैं। कॉल सुनने के बाद वह अपने पति अतुल के साथ होली के मैदान पर पहुंची। वहां आरोपी सोनू टेलर, बाबू उर्फ शूटर और अंश ने अपने 3-4 साथियों के साथ मिलकर महिला और उसके पति अतुल को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि बाबू उर्फ शूटर ने अतुल के चेहरे पर हाथ में पहने लोहे के कड़े से वार किया और उसकी नाक पर गंभीर चोट आई है। घटना के दौरान चीख पुकार की आवाज सुनकर लोग एकत्रित हो गए। भीड़ को देखते ही आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। इस संबंध में सीओ कोतवाली कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर तीन नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X