रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
धार:दो मासूमों की जिंदगी पर 24 करोड़ का संकट, मदद के लिए पिता ने खटखटाया केंद्रीय मंत्री का दरवाजा – Dhar: Two Innocent Children Face A 24 Crore Rupee Crisis, Father Approaches Union Minister For Help
धार

धार:दो मासूमों की जिंदगी पर 24 करोड़ का संकट, मदद के लिए पिता ने खटखटाया केंद्रीय मंत्री का दरवाजा – Dhar: Two Innocent Children Face A 24 Crore Rupee Crisis, Father Approaches Union Minister For Help

November 23, 2026


Dhar: Two innocent children face a 24 crore rupee crisis, father approaches Union Minister for help

परिवार ने सौपा आवेदन

विस्तार

धार जिले के ग्राम कोटभिड़ौता निवासी एक परिवार के सामने अपने दो मासूम बच्चों की जिंदगी बचाने के लिए 24 करोड़ रुपये जुटाने की चुनौती है। निखिलेश तंवर के चार वर्षीय बेटी दियानश्री और डेढ़ वर्षीय बेटे विश्वराज दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) टाइप-2 से पीड़ित हैं। इस बीमारी के कारण दोनों बच्चों की मांसपेशियां लगातार कमजोर हो रही हैं। डॉक्टरों ने उनके उपचार के लिए विशेष इंजेक्शन लगाने की सलाह दी है। दोनों बच्चों के इलाज पर करीब 24 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इतनी बड़ी रकम जुटाना परिवार के लिए संभव नहीं है। ऐसे में पिता ने शासन-प्रशासन के साथ समाज और आम लोगों से आर्थिक मदद की अपील की है।

ये भी पढ़ें- भोपाल की बड़ी खबरें: अवैध अस्तबल में घोड़े की लात से ठेकेदार की मौत, 599 मकानों पर बुलडोजर, कैबिनेट के फैसले

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर से मिले पिता

बच्चों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर निखिलेश तंवर ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री को दोनों बच्चों की बीमारी और इलाज पर आने वाले खर्च की जानकारी दी और शासन स्तर पर आर्थिक मदद उपलब्ध कराने का आग्रह किया। इस दौरान बच्चों के परिजन, समाजजन और समाजसेवी भी मौजूद रहे।

केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने बीमारी को गंभीर बताते हुए कहा कि वह इस मामले को संसद में उठाएंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भी दोनों बच्चों की बीमारी और उपचार की आवश्यकता से अवगत कराया है। साथ ही शासन की ओर से हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने समाजसेवियों और दानदाताओं से भी बच्चों के इलाज में सहयोग करने की अपील की।

अब तक जुटाए 10 लाख रुपये, मंजिल अभी दूर

निखिलेश तंवर ने बताया कि लोगों के सहयोग से अब तक करीब 10 लाख रुपये जुटाए जा चुके हैं। कई समाजसेवियों ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है, लेकिन 24 करोड़ रुपये के अनुमानित इलाज खर्च के मुकाबले यह राशि बेहद कम है। उन्होंने कहा कि परिवार के लिए अकेले इतनी बड़ी रकम जुटाना संभव नहीं है। दोनों बच्चों का उपचार शुरू कराने के लिए अधिक से अधिक लोगों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने शासन-प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और आम नागरिकों से आर्थिक मदद की अपील की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X