रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
उत्तरकाशी

Uttarkashi News:आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी – Anganwadi Workers Raised Slogans Against The Government

November 23, 2026


पुरोला। लंबित मांगों के समाधान की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को लगातार 11वें दिन भी पुरोला और मोरी तहसील परिसर में कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया और मांगों पर ठोस निर्णय होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया।

धरने पर बैठी कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि केवल आश्वासन से अब आंदोलन समाप्त नहीं होगा। जब तक मांगों का समाधान नहीं होता तब तक कार्यबहिष्कार और अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। मोरी तहसील परिसर में ब्लॉक अध्यक्ष मेनका चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की। उन्होंने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। धरने में मेनका चौहान, शुभा चौहान, मीना चौहान, सुनीता, पूनम, संगीता, माला, शीतल, सुशीला आदि मौजूद रहीं। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X