रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:भोजपुर पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, फेसबुक-इंस्टाग्राम के 120 खातों पर कार्रवाई; 40 आईडी हटवाईं – Bhojpur Police’s Digital Strike Action Taken Against 120 Facebook And Instagram Accounts
पटना

बिहार:भोजपुर पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, फेसबुक-इंस्टाग्राम के 120 खातों पर कार्रवाई; 40 आईडी हटवाईं – Bhojpur Police’s Digital Strike Action Taken Against 120 Facebook And Instagram Accounts

November 23, 2026


Bhojpur Police’s digital strike action taken against 120 Facebook and Instagram accounts

साइबर अपराध

विस्तार

इंटरनेट मीडिया पर लाइक, दृश्यता और फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ में अश्लीलता, हिंसा और रंगदारी फैलाने वाले सोशल मीडिया खातों पर भोजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले में ‘डिजिटल स्ट्राइक अभियान’ के तहत पुलिस ने अब तक फेसबुक और इंस्टाग्राम की 120 आईडी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है। अभियान के माध्यम से आपत्तिजनक पोस्ट, विवादित गानों और भड़काऊ रील के जरिये समाज में जातीय उन्माद तथा अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने वाले इंटरनेट खातों को चिह्नित कर उन पर शिकंजा कसा गया है।

भड़काऊ सामग्री पर पुलिस की नकेल

भोजपुर के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि ‘डिजिटल स्ट्राइक अभियान’ के अंतर्गत चिह्नित 120 खातों में से 40 आईडी को संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवा यानी टेक डाउन करवा दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट हिदायत दी है कि इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने, अश्लील और भड़काऊ रील बनाने तथा समाज में नफरत व वैमनस्य फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम लगातार ऐसे खातों, वीडियो और पोस्ट पर कड़ी नजर रख रही है। किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि सामने आने पर संबंधित लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस को चुनौती देना पड़ा भारी

अभियान के दौरान रंगदारी वाले गानों को लेकर प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद पुलिस को चुनौती देने के अंदाज में रील बनाना दो युवकों को भारी पड़ गया। कृष्णागढ़ थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को पकड़ा और थाने ले आई। थाने में पुलिस ने दोनों युवकों से कान पकड़वाकर माफी मंगवाई और भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की सख्त हिदायत दी। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों रंगदारी और विवादित गानों के मामले में गायकों, गीतकारों और स्टूडियो संचालकों समेत 45 से अधिक लोगों के विरुद्ध साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X