रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सोलन

Solan News:30 हजार रुपये नहीं देने पर डंडों से पीटा, तीन पर केस – Beaten Case In Solan

November 23, 2026


बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी के रेड लाइट चौक के पास एक व्यक्ति से 30 हजार रुपये मांगने और विरोध करने पर डंडों से मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। बरोटीवाला पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मूल रूप से गांव नागला थक, डाकघर राजमौ, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) निवासी और हाल ही में बद्दी के रेड लाइट चौक के समीप रह रहे हरिकेष पुत्र गुलफाम सिंह ने शिकायत दी है। शिकायतकर्ता का कहना है कि कालका के पपलोहा निवासी मनीष गुज्जर बीते कई दिनों से उससे हर महीने 30 हजार रुपये देने की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता के मुताबिक, जब उसने पैसे देने से इन्कार किया तो मनीष गुज्जर के दो साथियों ने डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X