रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ayodhya News:रामसेवक पुरम में स्थापित हुई श्रीराम-जानकी विवाह उत्सव की प्रतिमा – Idols Depicting The Wedding Ceremony Of Shri Ram And Janaki Have Been Installed At Ramsevak Puram
अयोध्या

Ayodhya News:रामसेवक पुरम में स्थापित हुई श्रीराम-जानकी विवाह उत्सव की प्रतिमा – Idols Depicting The Wedding Ceremony Of Shri Ram And Janaki Have Been Installed At Ramsevak Puram

November 23, 2026


Idols depicting the wedding ceremony of Shri Ram and Janaki have been installed at Ramsevak Puram

17- कारसेवकपुरम में स्थापित की गई श्रीराम-जानकी विवाह उत्सव की प्रतिमा- संवाद

अयोध्या। रामनगरी में धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में रामसेवक पुरम में भगवान श्रीराम और माता जानकी के विवाह उत्सव से जुड़ी अद्भुत प्रतिमा स्थापित की गई है। अष्टधातु से निर्मित इस प्रतिमा में भगवान श्रीराम और माता सीता को विवाह उत्सव के प्रतीकात्मक स्वरूप में दर्शाया गया है। देवस्थली के रूप में विकसित हो रहे रामसेवक पुरम में स्थापित यह प्रतिमा अयोध्या और जनकपुर के बीच त्रेतायुग से जुड़े धार्मिक, सांस्कृतिक और वैवाहिक संबंधों की स्मृतियों को जीवंत करेगी।

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह (पंकज) ने बताया कि श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या और नेपाल के जनकपुर के बीच प्रतीकात्मक रूप से विवाह उत्सव का आयोजन किया गया था। इस आयोजन के माध्यम से दोनों धार्मिक नगरियों के बीच भगवान श्रीराम और माता जानकी के विवाह से जुड़ी त्रेतायुगीन परंपरा और सांस्कृतिक संबंधों को उत्सव के रूप में अभिव्यक्त किया गया था। उस दौरान प्रतिमा का पूजन भी इसी प्रतीकात्मक वैवाहिक उत्सव की परंपरा के तहत किया गया था।

उन्होंने बताया कि उसी आयोजन की स्मृतियों को स्थायी स्वरूप देने के उद्देश्य से रामसेवक पुरम में भगवान श्रीराम और माता जानकी की अष्टधातु प्रतिमा स्थापित की गई है। विवाह प्रसंग को समर्पित यह प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी। इसके माध्यम से रामायणकालीन परंपराओं और अयोध्या की धार्मिक पहचान को भी नया आयाम मिलेगा।

राजेंद्र सिंह (पंकज) ने बताया कि इस बार राम विवाहोत्सव के आयोजन पर अंतिम निर्णय दो दिसंबर को होने वाली बैठक में लिया जाएगा। राम विवाहोत्सव के अवसर पर राम मंदिर में होने वाले परंपरागत कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X