रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
देवास:जमीन में गाड़कर रखे थे अवैध शराब बनाने के ड्रम, आबकारी विभाग ने चार हजार किलो महुआ लहान किया नष्ट – Drums Used For Manufacturing Illicit Liquor Were Found Buried In The Ground In Pratap Nagar
देवास

देवास:जमीन में गाड़कर रखे थे अवैध शराब बनाने के ड्रम, आबकारी विभाग ने चार हजार किलो महुआ लहान किया नष्ट – Drums Used For Manufacturing Illicit Liquor Were Found Buried In The Ground In Pratap Nagar

November 23, 2026


Drums used for manufacturing illicit liquor were found buried in the ground in Pratap Nagar

आबकारी विभाग ने की कार्यवाही

विस्तार

शहर के प्रताप नगर क्षेत्र में अवैध शराब बनाने के लिए जमीन में गाड़कर रखे गए बड़े-बड़े ड्रम आबकारी विभाग की टीम ने सोमवार को कार्रवाई कर बाहर निकलवाए। इन ड्रमों में बड़ी मात्रा में महुआ लहान भरा हुआ था, जिसका इस्तेमाल अवैध शराब बनाने में किया जाना था। जेसीबी से खुदाई कर ड्रम बाहर निकाले गए और उनमें भरे महुआ लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई में 3 से 4 हजार किलो महुआ लहान नष्ट किए जाने का अनुमान है।

कलेक्टर नेहा मीना के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि प्रताप नगर क्षेत्र की सरकारी जमीन और आसपास की झाड़ियों में अवैध शराब बनाने की तैयारी की जा रही है। शराब बनाने वाले लोग विभाग की नजरों से बचने के लिए सुनसान स्थानों पर जमीन में बड़े-बड़े ड्रम गाड़कर उनमें महुआ लहान भरकर रख रहे थे।

ये भी पढ़ें-जन्मदिन मनाने आई युवती की यात्री निवास में संदिग्ध मौत, जबलपुर से दो बहनों और चार युवकों संग पहुंची थी

जेसीबी से खुदाई कर निकाले ड्रम

सूचना मिलने के बाद आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी की मदद से संदिग्ध स्थानों पर खुदाई कराई गई तो जमीन में छिपाकर रखे गए कई ड्रम मिले। टीम ने सभी ड्रम बाहर निकलवाए और उनमें भरे महुआ लहान को मौके पर ही नष्ट करा दिया। अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई में करीब 3 से 4 हजार किलो महुआ लहान नष्ट किया गया है।

कंट्रोलर के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

आबकारी विभाग की कार्रवाई कंट्रोलर दिलीप कनासे के नेतृत्व में की गई। इस दौरान आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव सहित विभाग का बड़ा अमला मौजूद रहा। अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसी गतिविधियों की सूचना मिलने पर संबंधित स्थानों पर दबिश देकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रताप नगर में आबकारी विभाग ने की कार्यवाही बड़ी मात्रा में महुआ लहन नष्ट किया

प्रताप नगर में आबकारी विभाग ने बड़ी मात्रा में महुआ लहन नष्ट किया

प्रताप नगर में आबकारी विभाग ने की कार्यवाही बड़ी मात्रा में महुआ लहन नष्ट किया

जेसीबी से खोदकर निकाले शराब से भरे ड्रम। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X