इस राजमार्ग की नियति बन रहा जाम:विक्रमशिला पुल बंद होने से एनएच 31 पर लोग परेशान – Vikramshila Bridge Closure Nh 31 Traffic Jam Maheshkhunt Mansi

विक्रमशिला पुल
November 23, 2026

विक्रमशिला पुल
विक्रमशिला पुल के बंद रहने से राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर गाड़ियों का दबाव अत्यधिक बढ़ गया है। सोमवार को इस मार्ग पर एक महीने के दौरान सातवीं बार लंबा यातायात जाम लगा। सुबह से ही महेशखूंट से मानसी तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। अन्य रास्तों से गुजरने वाले वाहनों का दबाव इस सड़क पर आने से स्थिति और अधिक विकट हो गई है। इससे यात्रियों, राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
खस्ताहाल सड़क और संकरा रास्ता
महेशखूंट और पसराहा के बीच बने डायवर्सन की खराब स्थिति, पसराहा के समीप सड़क धंसने और मार्ग संकरा होने के कारण वाहन अत्यंत धीमी गति से चल रहे हैं। कई स्थानों पर एक ही दिशा से वाहनों की निकासी हो पा रही है। ऐसे में भारी वाहनों के आमने-सामने आने अथवा किसी गाड़ी के बीच रास्ते खराब होने पर किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है। बीते रविवार को भी महेशखूंट से मानसी तक लगभग 35 किलोमीटर की दूरी में गाड़ियां रेंगती नजर आईं।
ओवरटेकिंग से बढ़ा संकट
इससे पूर्व गुरुवार की रात लगभग 11:00 बजे गौछारी के पास ओवरटेक करने को लेकर दो ट्रक चालकों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यातायात खगड़िया से पसराहा तक पूरी तरह ठप हो गया। शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे लगभग 16 घंटे की मशक्कत के बाद आवाजाही सुचारू हो सकी।
यह भी पढ़ें: बिहार: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की आज हल्दी रस्म, 25 नवंबर को गांव में इसी मंडप में होगी शादी
लगातार हो रही इस समस्या से मरीजों को ले जा रहीं एंबुलेंस, स्कूली बच्चे, नौकरीपेशा लोग और दैनिक यात्री घंटों फंसे रहने को विवश हैं। क्षेत्र के निवासियों का मानना है कि विक्रमशिला पुल पर आवागमन शुरू होने तक इस मार्ग पर दबाव बना रहेगा। लोगों ने विभाग और स्थानीय प्रशासन से डायवर्जन की मरम्मत, सड़कों के सुधार तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस तैनात कर स्थायी समाधान करने का आग्रह किया है।
November 29, 2026
अपराध विस्तार कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बाजार समिति के समीप शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-80 के किनारे झाड़ी में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दौलतपुर निवासी मनोज सिंह के 32 वर्षीय पुत्र सुमित सिंह के रूप में हुई है। युवक की धारदार हथियार और पत्थर से […]
November 28, 2026
मुंगेर असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ गांव स्थित रविदास टोला में शनिवार को 30 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला का शव गांव के बाहर धान के खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सजुआ रविदास टोला निवासी उदय कुमार की पत्नी नीलू कुमारी के रूप में […]
November 28, 2026
नगर पंचायत असरगंज स्थित प्राचीन राज बनेली स्मृति बड़ी दुर्गा मंदिर, जलालाबाद के विकास को शनिवार को नई सौगात मिली। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 2 करोड़ 8 लाख 16 हजार 655 रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं के तहत मंदिर परिसर में विवाह भवन […]
