रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
टिहरी

Tehri News:प्रसाद वितरण के साथ श्रीमद्भागवत कथा संपन्न – Srimad Bhagavata Katha Concludes With The Distribution Of Prasad

November 24, 2026


लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर के ग्राम पंचायत सौड़ में संचालित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान का हवन-यज्ञ और प्रसाद वितरण के संपन्न हो गया। कथा वक्ता आचार्य अंबिका प्रसाद रतूड़ी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं है। वह मनुष्य को जीवन जीने की कला, आत्मज्ञान और परमात्मा से जुड़ने का मार्ग प्रशस्त करने वाला दिव्य माध्यम है। कहा कि जिस घर में पितरों के निमित श्रद्धा और भक्तिभाव से श्रीमद्भागवत कथा की जाती है, वहां पितरों के आशीर्वाद से सुख-समृद्धि,शांति और वैभव की प्राप्ति होती है। कथा श्रवण करने आए प्रतापनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमोला ने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों से गांव और समाज में आपसी सद्भाव की भावना मजबूत होती है, ऐसे आयोजन से हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के साथ नई पीढ़ी को धर्म और संस्कारों से जोड़ने का काम भी होता है। कथा समापन भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर यजमान मुकेश चंद्र व्यास, ग्राम प्रधान सौड़ नीलकंठ व्यास, सुरेश रावत, प्रवीण व्यास, सुधीर व्यास विपुल व्यास, सुभद्रा देवी, मुकेश चंद्र व्यास, चंद्रा देवी, कृष्णा चंद्र व्यास, नवीन चंद्र व्यास, कौशल्या देवी, दिव्यांशु, अभिषेक, अथर्व, प्रेरणा, आरना,शिव्यांशु आदि मौजूद थे। संवाद

सीएम योगी के मां के निधन पर जताया दुख

लंबगांव(टिहरी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर राज्य आंदोलनकारी देवी सिहं पंवार ने दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। राज्य आंदोलनकारी पंवार ने कहा कि मां का स्थान संसार में सबसे ऊंचा होता है, कोई दूसरा उसका स्थान नहीं ले सकता है। कहा कि स्व़ सावित्री देवी ने हमेशा अपने बच्चों को संस्कार, त्याग, धैर्य और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। कहा कि उनका बेटा देश के सबसे बड़े राज्य का मुख्यमंत्री होने के बाद उन्होंने हमेशा ग्रामीण परिवेश में अपना जीवन बिताया है। उन्होंने मृतक आत्मा की शांति के प्रार्थना की। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X