रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महाराजगंज

Maharajganj News:शराब की बोतल के साथ सपा निवर्तमान जिलाध्यक्ष का वीडियो वायरल – Video Of Outgoing Sp District President With A Bottle Of Liquor Goes Viral

November 24, 2026


महराजगंज। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब एक मिनट के इस वीडियो में वह तीन-चार अन्य लोगों के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। उनके सामने रखी चौकी पर पानी की बोतल के साथ शराब की बोतल भी दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालाकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।

इस मामले में विद्यासागर यादव ने बताया कि वायरल वीडियो पिछले साल का है। वह एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, जहां कुछ अन्य लोग शराब पी रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक द्वेष के चलते पुराने वीडियो को वायरल किया जा रहा है। उनके मुताबिक, इसे लेकर सोशल मीडिया पर की जा रही टिप्पणियां राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का हिस्सा हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X