रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
शाहजहांपुर

Shahjahanpur News:सार्वजनिक अवकाश में भी खुले रहेंगे धान क्रय केंद्र – Paddy Procurement Centers Will Remain Open Even On Public Holidays

November 24, 2026


शाहजहांपुर। सार्वजनिक अवकाश के बावजूद 24 नवंबर को जिले के सभी धान क्रय केंद्र सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। यहां किसानों से धान की खरीद होगी।

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में लक्ष्य पूरा करने और धान की आवक को देखते हुए डीएम के निर्देश पर आदेश जारी किया गया है। एडीएम प्रशासन एवं जिला खरीद अधिकारी रजनीश कुमार मिश्र ने सभी क्रय एजेंसियों को नियमानुसार खरीद जारी रखने के निर्देश दिए हैं। संवाद

—

सीडीओ ने समिति का निरीक्षण कर खाद वितरण देखा

शाहजहांपुर। सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी ने बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड, ददरौल का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद-बीज वितरण और अभिलेखों की जांच की। सोमवार को समिति से 16 बोरी यूरिया वितरित की गई। साथ ही 14 लोगों की स्व-गणना भी पूरी की गई। सीडीओ ने खाद-बीज वितरण नियमानुसार कराने और शेष लोगों की स्व-गणना समय से पूरी करने के निर्देश दिए। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X