रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अमरोहा

Amroha News:रूट डायवर्जन से संभल में वाहनों का बढ़ा दबाव, जाम से परेशान लोग – Route Diversion Leads To Increased Vehicular Pressure In Sambhal; People Troubled By Traffic Jams

November 24, 2026


संभल। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा मेले के चलते रूट डायवर्जन किया गया है। अमरोहा होकर दिल्ली की ओर बढ़ने वाला यातायात अब संभल से होकर गुजर रहा है। इससे संभल के चंदौसी चौराहा और चौधरी सराय पर जाम के हालात बन गए हैं।

प्रतिघंटा हजारों वाहनों का आवागमन संभल जिले में हो रहा है। इससे मालवाहक वाहन के चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों का कहना है कि रूट डायवर्जन से दूरी बढ़ गई है। इससे डीजल का खर्च और गंतव्य तक पहुंचने में समय भी ज्यादा लग रहा है।

उन्हें आर्थिक हानि हो रही है और माल भी समय से नहीं पहुंच पा रहा है। सोमवार को चौधरी सराय में जाम लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात की रफ्तार थम गई। लोगों ने यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस से चौधरी सराय में नियमित निगरानी करने और जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

यातायात बढ़ने पर यातायात को पार्क कराया जाता है लेकिन बाद में थोड़े-थोड़े वाहन कर आगे बढ़ा दिया जाता है। यातायात बढ़ने से जाम की समस्या बनती है। प्रयास किया जा रहा है कि किसी वाहन को रोका न जाए। जाम भी न लगने दिया जाए।

दुष्यंत कुमार, प्रभारी, यातायात पुलिस

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X