रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जयपुर:आज गुरु नानक जयंती पर ट्रैफिक डायवर्ट, राजा पार्क गुरुद्वारे जाने से पहले जान लें वैकल्पिक रास्ते – Jaipur Traffic Diversions On Guru Nanak Jayanti Know Alternative Routes
जयपुर

जयपुर:आज गुरु नानक जयंती पर ट्रैफिक डायवर्ट, राजा पार्क गुरुद्वारे जाने से पहले जान लें वैकल्पिक रास्ते – Jaipur Traffic Diversions On Guru Nanak Jayanti Know Alternative Routes

November 24, 2026


राजधानी जयपुर में गुरु नानक जयंती के अवसर पर 24 नवंबर को राजा पार्क स्थित गुरुद्वारे में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। राजा पार्क और गुरुद्वारे की ओर जाने वाले सामान्य यातायात को जरूरत के अनुसार वैकल्पिक रास्तों से निकाला जाएगा। वहीं, यातायात का दबाव बढ़ने पर कुछ प्रमुख मार्गों पर भी डायवर्जन किया जा सकेगा।

अगर आप राजा पार्क, आदर्श नगर या आसपास के इलाकों में जाने की योजना बना रहे हैं तो घर से निकलने से पहले बदले हुए रास्तों की जानकारी जरूर कर लें।

राजा पार्क और गुरुद्वारे के आसपास ऐसे रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

एक तरफ त्रिमूर्ति सर्किल से आने वाले वाहन: त्रिमूर्ति सर्किल से गुरुद्वारा मोड़ की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात को राजा पार्क चौराहे से पैरामेडिकल/गोलचक्कर पार्क सर्किल की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यहां से वाहन मुक्ति मार्ग, आदर्श नगर रोड और शांति मार्ग का इस्तेमाल कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

दूसरी तरफ गुरुद्वारा मोड़ से आने वाले वाहन: गुरुद्वारा मोड़ से त्रिमूर्ति सर्किल की तरफ जाने वाले वाहनों को कुशल बेकरी, गोविंद मार्ग और पंचवटी सर्किल की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यहां से क्षेमचंद मार्ग, विद्यालय मार्ग, विजय पथ और शांति पथ के जरिए आगे जा सकेंगे।

ज्यादा ट्रैफिक होने पर अतिरिक्त डायवर्जन: त्रिमूर्ति सर्किल से जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर जरूरत के अनुसार यातायात डायवर्ट किया जाएगा। इसी तरह गुरुद्वारा मोड़ से घाटगेट की तरफ जाने वाले वाहनों को रोटरी सर्किल से जवाहर नगर बाइपास की ओर निकाला जा सकेगा।

यह भी पढें- राजस्थान भाजपा में घमासान: किरोड़ी लाल के बयान से सियासी हलचल, हरियाणा की बात कहकर बहुत कुछ बोल गए कृषि मंत्री

सिंधी कैंप जाने वाली बसों के लिए बदला रास्ता

गुरु नानक जयंती के कार्यक्रमों के दौरान यातायात का दबाव बढ़ने पर सिंधी कैंप आने वाली बसों के लिए भी वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं।

आगरा रोड से आने वाली बसें: इन बसों को गोनेर तिराहा से खो-नागोरियान रोड, सीबीआई फाटक, हनुमान तिराहा, जवाहर सर्किल और पुराना बाइपास क्लोवरलीफ होते हुए टोंक रोड के रास्ते सिंधी कैंप पहुंचाया जाएगा।

दिल्ली रोड से आने वाली बसें: दिल्ली रोड से आने वाली बसें टीपी नगर पुलिया के ऊपर से रोटरी सर्किल, जवाहर नगर बाइपास, रॉयल्टी तिराहा, केवी-03 तिराहा, ओटीएस चौराहा और गोपालपुरा पुलिया होते हुए टोंक रोड से सिंधी कैंप पहुंच सकेंगी।

एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं को मिलेगी छूट

यातायात पुलिस के अनुसार एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों का आवागमन बिना रुकावट जारी रहेगा। आमजन से अपील की गई है कि राजा पार्क और आसपास के इलाकों में यातायात दबाव से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X