PM Kisan 25th Installment: देश के करोड़ों किसान परिवारों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आर्थिक मदद का एक अहम जरिया है। खेती से जुड़े छोटे-बड़े खर्चों के बीच सरकार की ओर से मिलने वाली 2000 रुपये की किस्त किसानों के लिए काफी काम आती है। यही वजह है कि हर किस्त जारी होने के बाद किसानों को अगली किस्त का इंतजार रहने लगता है।
अब 24वीं किस्त मिलने के बाद लाभार्थियों की नजरें 25वीं किस्त पर टिकी हैं। ऐसे में किसान जानना चाहते हैं कि अगली किस्त उनके बैंक खाते में कब तक आ सकती है और इसके लिए उन्हें किन जरूरी कामों को पूरा करना होगा? तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में 25वीं किस्त के बारे में जान सकते हैं…
कब जारी हुई थी 24वीं किस्त?
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 अक्तूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी की थी
- इस दौरान देश के 9.34 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों के बैंक खातों में 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की रकम भेजी गई थी
- वहीं, अब अगली यानी 25वीं किस्त का इंतजार किया जा रहा है
25वीं किस्त कब तक आ सकती है?
- पीएम किसान योजना के तहत सरकार आमतौर पर हर चार-चार महीने में एक किस्त जारी करती है
- इस तरह से साल भर के भीतर कुल तीन किस्तें जारी होती हैं
- वहीं, 24वीं किस्त अक्तूबर 2026 में जारी हुई थी
- इस हिसाब से 25वीं किस्त के चार महीने का समय फरवरी में हो रहा है
किस्त पाने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
- आपको ई-केवाईसी का काम करवाना जरूरी है
- साथ ही आपको आधार लिंकिंग का काम भी करवाना होता है
- इसके अलावा भू-सत्यापन का काम भी किस्त के लिए जरूरी होता है