रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sonipat News:कला उत्सव में विद्यार्थियों ने बिखेरे हुनर के रंग, 105 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा – Students Displayed Their Skills At The Art Festival, With 105 Participants Displaying Their Talent
सोनीपत

Sonipat News:कला उत्सव में विद्यार्थियों ने बिखेरे हुनर के रंग, 105 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा – Students Displayed Their Skills At The Art Festival, With 105 Participants Displaying Their Talent

November 24, 2026


– 12 विधाओं में हुई प्रतिस्पर्धाएं, खंड स्तर के विजेता विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

– 9 व 10 दिसंबर को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता होगी

संवाद न्यूज एजेंसी

सोनीपत। मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को आयोजित जिलास्तरीय कला उत्सव में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कलात्मक हुनर देखने को मिला। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में आयोजित उत्सव में जिले के विभिन्न खंडों से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 105 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में 12 गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा को परखा गया। कार्यक्रम में विधायक निखिल मदान और जिला परियोजना संयोजक (डीपीसी) कृष्णा खत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उत्सव की शुरुआत में एक विद्यार्थी ने मिट्टी से भगवान गणेश की प्रतिमा बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस प्रस्तुति को निर्णायक मंडल ने प्रथम पुरस्कार के लिए चुना।

विधायक निखिल मदान ने कहा कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेना भी जरूरी है। इससे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और अपने माता-पिता व गुरुओं का सम्मान करते हुए जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा दी। अंत में विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

खानपुर कलां के विद्यार्थियों का रहा बेहतर प्रदर्शन

प्रतियोगिताओं के परिणामों में शास्त्रीय एकल नृत्य में राजकीय विद्यालय बिचपड़ी के नितिन ने पहला, कन्या गुरुकुल खरखौदा की अंजली ने दूसरा और राजकीय उच्च विद्यालय कामी के रविंद्र नेगी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

समूह लोक नृत्य में राजकीय विद्यालय खानपुर कलां की स्मृति, यशिका, तनवी, मधु वर्मा की टीम प्रथम रही। राजकीय कन्या विद्यालय खरखौदा की टीम दूसरे और राजकीय विद्यालय चिरस्मी की टीम तीसरे स्थान पर रही।

वाद्य संगीत में राजकीय विद्यालय खानपुर कलां की ईशिका प्रथम और राजकीय विद्यालय सिसाना के अयान द्वितीय रहे।

एकल गायन में खानपुर कलां की संजना ने पहला, सिसाना के अयान ने दूसरा और बनवासा की जानकी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

लघु नाटक में राजकीय विद्यालय चिरस्मी के लक्की, अंश, सचिन और गुरजीत की टीम विजेता रही।

दृश्य कला की 2डी प्रतियोगिता में सीएमईईई राजकीय विद्यालय अटेरना की टीम प्रथम रही। 3डी और स्वदेशी खिलौना निर्माण प्रतियोगिताओं में राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय नाहरी की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया।

9 और 10 दिसंबर को राज्यस्तरीय कला उत्सव

सहायक परियोजना अधिकारी डॉ. अतर सिंह और अमित भनवाला ने बताया कि राज्यस्तरीय कला उत्सव का आयोजन 9 और 10 दिसंबर को होगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X