रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mandi News:शबद-कीर्तन के साथ निकाला अमृत नगर कीर्तन – ‘amrit Nagar Kirtan’ Taken Out, Accompanied By ‘shabad-kirtan’
मंडी

Mandi News:शबद-कीर्तन के साथ निकाला अमृत नगर कीर्तन – ‘amrit Nagar Kirtan’ Taken Out, Accompanied By ‘shabad-kirtan’

November 24, 2026


'Amrit Nagar Kirtan' taken out, accompanied by 'Shabad-Kirtan'

मंडी शहर में गुरू नानक देव के प्रकाश पर्व निकाले नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंज प्यारे। स्रोत जा

मंडी। गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार सुबह पांच बजे गुरु गोविंद सिंह गुरुद्वारा प्रबंध समिति पड्डल की ओर से अमृत नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु महिमा का गुणगान किया और भक्ति भाव से शहर की परिक्रमा की। नगर कीर्तन के दौरान पूरा शहर गुरुवाणी और गुरु के जयकारों से गूंज उठा।

गुरुद्वारा प्रबंध समिति के सचिव गुरदीप सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन गुरुद्वारा परिसर से आरंभ होकर बस अड्डा, मंगवाई, महामृत्युंजय चौक, स्कूल बाजार, समखेतर बाजार और सेरी बाजार से होते हुए वापस गुरुद्वारा परिसर पहुंचा। इस दौरान शहर में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और सामाजिक संस्थाओं की ओर से संगत के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।

लोगों ने चाय, पकौड़े, ब्रेड और फल वितरित कर सेवा निभाई। सुबह साढ़े नौ बजे नगर कीर्तन के गुरुद्वारा परिसर पहुंचने के बाद शबद-कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके उपरांत संगत के लिए अटूट लंगर बरताया गया। धार्मिक आयोजन में गुरुद्वारा प्रबंध समिति के पदाधिकारी, सदस्य और विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X