रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Firozabad News:दो डंपरों को बचाने की कोशिश में खाई में पलटा सीमेंट से भरा ट्रक – Truck Loaded With Cement Overturns Into A Ditch While Trying To Avoid Two Dumpers
फ़िरोज़ाबाद

Firozabad News:दो डंपरों को बचाने की कोशिश में खाई में पलटा सीमेंट से भरा ट्रक – Truck Loaded With Cement Overturns Into A Ditch While Trying To Avoid Two Dumpers

November 24, 2026


Truck loaded with cement overturns into a ditch while trying to avoid two dumpers

सांकेतिक
– फोटो : सांकेतिक

जसराना (फिरोजाबाद)। अलीगढ़ से सीमेंट लादकर शिकोहाबाद जा रहा एक ट्रक नवादा स्कूल और सायपुर के बीच सामने से आ रहे दो डंपरों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

ट्रक चालक प्रमोद कुमार अलीगढ़ से सीमेंट लेकर शिकोहाबाद जा रहे थे। नवादा स्कूल और सायपुर के बीच सामने से शिकोहाबाद की ओर से दो डंपर आ रहे थे। दोनों डंपरों को बचाने के लिए चालक ने ट्रक को सड़क किनारे करने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे खाई में पलट गया। हादसे में ट्रक में लदा सीमेंट बिखर गया और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने ट्रक में फंसे चालक और परिचालक को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों को कोई चोट नहीं आई। हादसे के चलते कुछ देर तक मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा। बाद में ग्रामीणों की मदद से यातायात सामान्य कराया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X