रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सियासी हलचल:मुजफ्फरनगर आ सकते हैं सीएम योगी, देंगे विकास कार्यों की सौगात, जनसभा की तैयारी शुरू – Cm Yogi Adityanath May Visit Muzaffarnagar On November 30; Preparations Underway For Rally At Barla Inter Coll
मुज़फ़्फ़रनगर

सियासी हलचल:मुजफ्फरनगर आ सकते हैं सीएम योगी, देंगे विकास कार्यों की सौगात, जनसभा की तैयारी शुरू – Cm Yogi Adityanath May Visit Muzaffarnagar On November 30; Preparations Underway For Rally At Barla Inter Coll

November 24, 2026


CM Yogi Adityanath May Visit Muzaffarnagar on November 30; Preparations Underway for Rally at Barla Inter Coll

सीएम योगी।
– फोटो : यूट्यूब

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 नवंबर को मुजफ्फरनगर आ सकते हैं। उनके संभावित दौरे को लेकर पुरकाजी और चरथावल विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो गई है। बरला इंटर कॉलेज के मैदान पर जनसभा आयोजित करने की योजना है। इस दौरान दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कराए जाने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया जा सकता है। हालांकि, मुख्यमंत्री का अंतिम कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है।

डीएम और एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

सोमवार को जिलाधिकारी सुनील कुमार और एसएसपी सूरज कुमार राय ने बरला इंटर कॉलेज पहुंचकर संभावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। जनसभा के लिए मैदान का चयन किया गया है। अधिकारियों ने स्थल की भौगोलिक स्थिति और उपलब्ध जगह का आकलन किया। इसके साथ ही आवागमन के रास्तों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें: कार्तिक पूर्णिमा: यमुना तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी; भजन-कीर्तन से गूंजे घाट

पुरकाजी और चरथावल के विकास कार्यों का होगा शिलान्यास

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने बताया कि पुरकाजी और चरथावल विधानसभा क्षेत्रों के कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। दोनों क्षेत्रों में विकास कार्यों का शिलान्यास प्रस्तावित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी मुख्यमंत्री का अंतिम कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने भी विकास कार्यों के शिलान्यास की तैयारी की जानकारी दी। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासन और भाजपा संगठन स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X