रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sonipat News:ईपीएफ जमा नहीं होने पर नगर निगम में सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन – Sanitation Workers Protested At The Municipal Corporation Over Non-deposit Of Epf
सोनीपत

Sonipat News:ईपीएफ जमा नहीं होने पर नगर निगम में सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन – Sanitation Workers Protested At The Municipal Corporation Over Non-deposit Of Epf

November 24, 2026


ठेकेदार ने चार दिन में खातों में ईपीएफ व वेलफेयर राशि जमा कराने का दिया आश्वासन, अन्यथा काम बंद करने की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी

सोनीपत। खाते में कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) और वेलफेयर राशि जमा नहीं होने के विरोध में सोमवार को संविदा कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया। ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के बैनर तले प्रदर्शन की अध्यक्षता मंच के प्रधान मुकेश टांक ने की।

मुकेश टांक ने आरोप लगाया कि नगर निगम की सफाई व्यवस्था का ठेका राधा कृष्णा कंपनी को दिए जाने के बाद से कर्मचारियों के ईपीएफ खाते में राशि जमा नहीं कराई गई है। इस संबंध में कर्मचारी कई बार नगर निगम के उच्च अधिकारियों को लिखित ज्ञापन देकर शिकायत कर चुके हैं। आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, सीएसआई और एसआई को भी मामले से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

प्रदर्शन के दौरान ठेकेदार शुभम कर्मचारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने चार दिन के भीतर सभी सफाई कर्मचारियों के खातों में ईपीएफ और वेलफेयर की राशि जमा कराने का आश्वासन दिया। साथ ही राशि जमा होने के बाद कर्मचारियों को इसकी स्लिप भी उपलब्ध कराने की बात कही। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि चार दिन के भीतर खातों में राशि जमा नहीं हुई तो वे पूर्ण रूप से काम बंद कर देंगे। इस दौरान सचिव सावन कुमार, युधिष्ठिर सौदा, सोनू, रितेश चौहान, अंजू, मंजू, रीना, पूनम, पल्लवी भी मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X