रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बागपत

Baghpat News:खासपुर में हुए झगड़े में 12 आरोपी गिरफ्तार – Crime News

November 24, 2026


रटौल। खासपुर गांव में बालकिशन और सोराज पक्ष में हुए झगड़े में पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। जहां से सभी को जमानत मिल गई।

खासपुर गांव में घर के बाहर खेल रहे अंशु की पिटाई के बाद बालकिशन और सोराज पक्ष में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से श्योराज, सियानंद, नरेंद्र, नंदकिशोर, बालकिशोर, विक्रांत, सोनू, मधु और रीना समेत 10 घायल हो गए थे। इस मामले में सीओ रोहन चौरसिया ने बताया कि सोमवार को दोनों पक्षों के मुन्ना, सुमित, संजय, निखिल, पवन, नंदकिशोर, नरेंद्र, श्योराज, रिसत और सियानंद समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X