रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jaunpur News:राजनाथ का शव लाया गया गांव, रामघाट पर हुआ अंतिम संस्कार – Rajnath’s Body Was Brought To The Village, Cremated At Ram Ghat
जौनपुर

Jaunpur News:राजनाथ का शव लाया गया गांव, रामघाट पर हुआ अंतिम संस्कार – Rajnath’s Body Was Brought To The Village, Cremated At Ram Ghat

November 24, 2026


Rajnath's body was brought to the village, cremated at Ram Ghat

गौराबादशाहपुर के मुस्तफाबाद में शव पहुंचने पर रोती परिवार की महिलाएं। संवाद

धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चक मुस्तफाबाद गांव निवासी राजनाथ यादव (68) का शव सोमवार की शाम चार बजे गांव लाया गया। गांव में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शव पहुंचने से पहले ही चंदवक, केराकत, बक्शा और गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस फोर्स तैनात रही। पत्नी निर्मला देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। शाम साढ़े चार बजे शव को अंतिम संस्कार के लिए रामघाट ले जाया गया। राजनाथ यादव के तीन बेटे चंद्रशेखर, जयशेखर और रविशेखर हैं। तीनों विवाहित हैं। बड़ा बेटा चंद्रशेखर मुंबई में रहता है। जबकि जयशेखर और रविशेखर गांव में ही रहते हैं। राजनाथ की मौत के बाद ग्रामीणों के जेहन में बीते बुधवार को पंचायत के दौरान हुई स्कॉर्पियो चढ़ाने की घटना की यादें फिर ताजा हो गईं। आरोप है कि उस दिन पंचायत में बैठे लोगों पर राम यादव ने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चढ़ा दी थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X