रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
शाहजहांपुर

Shahjahanpur News:पुलिस से नाराज कमेटी अध्यक्ष ने मेला बंद कराकर लगाए गंभीर आरोप – Upset With The Police, The Committee Chairman Shut Down The Fair And Leveled Serious Allegations

November 24, 2026


बंडा। रामलीला मेले में डांस पार्टी को पुलिस ने बंद करा दिया। नाराज मेला कमेटी अध्यक्ष रमेश तिवारी ने रविवार को पूरा मेला बंद करा दिया। साथ ही थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह पर एक लाख रुपये लेने का आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।

सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि मेले की अनुमति केवल 19 नवंबर तक थी। अवधि समाप्त होने के बाद भी पुलिस ने पूरा मेला बंद नहीं कराया था, बल्कि विवाद की वजह बन रही डांस पार्टी को ही बंद कराया था। थाना प्रभारी पर रुपये लेने के आरोप निराधार हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X