रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:अयोध्या-रायबरेली सहित कई जिलों में कार्तिक पूर्णिमा स्नान शुरू, गंगा-सरयू में उमड़ी भक्तों की आस्था – Uttar Pradesh: Kartik Purnima Bathing Begins In Several Districts, Including Ayodhya And Raebareli
अयोध्या

यूपी:अयोध्या-रायबरेली सहित कई जिलों में कार्तिक पूर्णिमा स्नान शुरू, गंगा-सरयू में उमड़ी भक्तों की आस्था – Uttar Pradesh: Kartik Purnima Bathing Begins In Several Districts, Including Ayodhya And Raebareli

November 24, 2026


Uttar Pradesh: Kartik Purnima bathing begins in several districts, including Ayodhya and Raebareli

कार्तिक पूर्णिमा का स्नान।
।

विस्तार

कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को रामनगरी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर होते ही सरयू के प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं ने सरयू में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद घाटों पर गोदान किया और विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर दान-पुण्य किया। इसके बाद श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन के लिए सुबह से ही लंबी कतार लगी रही।

तीर्थ पुरोहित करन पांडे ने कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू स्नान का धार्मिक महत्व बताते हुए कहा कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान, दान और पूजन की विशेष मान्यता है। श्रद्धालुओं ने घाटों पर साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मी लगातार घाटों पर तैनात रहे और भीड़ को व्यवस्थित करते नजर आए। बाहरी जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। सरयू स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

 जगतपुर में बैरिकेडिंग, डलमऊ जाने वाले भारी वाहनों पर तीन दिन रोक

 डलमऊ में कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित गंगा स्नान और मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस ने भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। जगतपुर-डलमऊ मार्ग पर बैंक ऑफ बड़ौदा बाईपास के अंडरपास के पास बैरिकेडिंग लगाकर भारी वाहनों को डलमऊ की ओर जाने से रोका जा रहा है। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर डलमऊ गंगा घाट पर रायबरेली समेत आसपास के कई जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं। मेले के दौरान जाम की समस्या और किसी भी संभावित सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। पुलिस के अनुसार, डलमऊ की ओर जाने वाले भारी वाहनों पर यह प्रतिबंध तीन दिनों तक प्रभावी रहेगा। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X