थार का दिखा दिया रुतबा:स्कूटी सवारों को टक्कर मारकर गिराया, फिर बेरहमी से की पिटाई; ग्रामीणों में आक्रोश – Thar-borne Assailants Attack Two Men, Angry Villagers Block Road And Shut Market

ग्रामीण
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
November 24, 2026

ग्रामीण
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के कागारौल थाना क्षेत्र के जैंगारा कस्बे में सोमवार देर शाम स्कूटी सवार दो युवकों पर थार सवार हमलावरों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना के बाद हमलावर फरार हो गए, और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी न होने से ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश है। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने कागारौल-किरावली मार्ग पर जाम लगा दिया, जिसके विरोध में जैंगारा कस्बे का बाजार भी बंद रहा।
बसेरी चाहर निवासी अमित चाहर की जैंगारा कस्बे में इंस्पेक्टर मार्केट में ‘सृष्टि पावर सॉल्यूशन’ नाम से इनवर्टर की दुकान है। सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपने दोस्त कर्मवीर चाहर के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। आरोप है कि बसेरी चाहर मोड़ के पास पीछे से आई एक थार गाड़ी ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। दोनों युवकों के सड़क पर गिरते ही थार से उतरे चार-पांच अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों से उनकी बेरहमी से पिटाई की। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों की गाड़ी की नंबर प्लेट पर गोबर लगा हुआ था, जिससे उसका नंबर पढ़ा नहीं जा सका।
घटना के बाद हमलावरों की गिरफ्तारी न होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह ट्रैक्टर खड़ा कर कागारौल-किरावली मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों ने हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी और घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब 15 मिनट बाद जाम खुलवा दिया। वहीं, घटना के विरोध में जैंगारा के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। ग्रामीणों और व्यापारियों ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
November 29, 2026
आगरा। शहर के एक बाबा पर इलेक्ट्राॅनिक पेन (जादुई कलम) को मोबाइल से जोड़कर मायाजाल में फंसा लेने, इसके बाद पूजा-पाठ कराने के बहाने पांच लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया गया है। यह आरोप भारतीय किसान यूनियन अटल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित चौधरी ने लगाए हैं। संजय प्लेस स्थित प्रेस वार्ता में अमित चौधरी […]
November 28, 2026
agra police विस्तार आगरा के थाना निबोहरा पुलिस पर दो युवकों को जबरन उठाकर ले जाने, 50 हजार रुपये व मोबाइल छीनने के आरोप लगे हैं। पीड़ितों का कहना है कि छोड़ने के बदले झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। पीड़ित ने अपर पुलिस आयुक्त सचिंद्र पटेल से शिकायत की। इस पर एसीपी […]
November 28, 2026
आगरा विश्वविद्यालय विस्तार डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में सामूहिक नकल मिलने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने दो महाविद्यालयों के परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिए हैं। 27 नवंबर को बीकॉम वोकेशनल, अंग्रेजी, बॉटनी, कॉमर्स समेत विभिन्न विषयों की परीक्षा हुई थी। इसी दौरान सामूहिक नकल के मामले सामने आने के बाद विश्वविद्यालय ने संबंधित केंद्रों […]
