रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सर्दियों में रिश्ते को दें नया रंग, आज़माएं ये 6 रोमांटिक डेट आइडियाज़, सर्द शामों में भी घुल जाएगी प्यार की गर्माहट
लाइफ़स्टाइल

सर्दियों में रिश्ते को दें नया रंग, आज़माएं ये 6 रोमांटिक डेट आइडियाज़, सर्द शामों में भी घुल जाएगी प्यार की गर्माहट

November 24, 2026


Last Updated:

सर्दियों की ठंडी शामों में रिश्ते को नई गर्माहट और अपनापन देने के लिए घर के अंदर या बाहर बिताए गए छोटे-छोटे पल बेहद खास हो सकते हैं. यहां हम कुछ ऐसे 6 आसान डेट आइडियाज़ शेयर कर रहे हैं जो कपल्स के बीच प्यार और जुड़ाव को और गहरा बना सकते हैं.

सर्दियों के आते ही गुलाबी ठंडक चारों ओर ऐसे फैलती है कि शाम भी जल्‍दी ढल जाती है और सर्द हवाओं की वजह से कपल्स के लिए एक-दूसरे के साथ कहीं सुकून से बैठने का वक्त भी नहीं मिल पाता. लेकिन यही ठंडी शामें आपके रिश्ते में नई गर्माहट भरने का सबसे अच्छा मौका भी बन सकती हैं. अगर आप अपने पार्टनर के साथ फिर से वही पुराना अपनापन और रोमांस महसूस करना चाहते हैं, तो महंगे प्लान्स के बिना भी कुछ खास पल बिताए जा सकते हैं.

घर पर ही सजाएं वॉर्म लाइट और डिनर का खास माहौल- पहला आइडिया घर पर ही एक छोटा सा कैंडललाइट या वॉर्म लाइट डिनर प्लान करने का है. बाहर की ठंडी हवाओं से बचकर घर में हल्की रोशनी, पसंदीदा गाना और दोनों की पसंद का गरमागरम खाना माहौल को अपने आप खास बना देता है. साथ बैठकर खाना बनाते हुए और हल्की-फुल्की बातें करते हुए रिश्ते की दूरी अपने आप कम होने लगती है.

चाय, कॉफी और हॉट चॉकलेट के साथ लंबी बातचीत- दूसरा आइडिया किसी शांत जगह या छत पर चाय या कॉफी डेट का है. सर्दियों की शाम या सुबह की गुनगुनी धूप में अदरक वाली चाय, कॉफी या हॉट चॉकलेट के साथ लंबी बातचीत दिनभर की थकान मिटा सकती है. बिना फोन देखे बिताए गए ये कुछ पल पार्टनर को यह एहसास दिलाते हैं कि वे आपकी प्राथमिकता हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

रजाई में बैठकर मूवी और स्नैक्स का सुकून- तीसरा आइडिया घर पर ही मूवी और ब्लैंकेट मैराथन का है. एक मोटी रजाई या कंबल में साथ बैठकर कोई पुरानी रोमांटिक या हल्की-फुल्की फिल्म देखना सर्दियों का सबसे आरामदायक अनुभव हो सकता है. साथ में पॉपकॉर्न या स्नैक्स हों तो यह छोटा सा प्लान भी किसी बड़ी आउटिंग से कम नहीं लगता.

साथ मिलकर आज़माएं कोई नया और मज़ेदार शौक- पांचवां आइडिया साथ में कोई नया शौक या क्रिएटिव काम आज़माने का है, जैसे बेकिंग करना, पेंटिंग करना या कोई बोर्ड गेम खेलना. जब कपल्स साथ मिलकर कुछ नया करते हैं, तो हंसी-मज़ाक के बीच एक-दूसरे के नए पहलू भी सामने आते हैं. इससे रिश्ते की एकरसता टूटती है और उसमें ताजगी आती है.

सुबह की चाय और क्‍यूट नोट से बनाएं दिन को यादगार- छठा आइडिया एक-दूसरे के लिए छोटा सा सरप्राइज नोट या पसंदीदा चीज़ तैयार रखने का है. सर्दियों में सुबह उठते ही गरमागरम पानी या चाय के साथ एक प्यारा सा मैसेज दिन की शुरुआत को बेहद खूबसूरत बना देता है. छोटे-छोटे ये प्रयास ही लंबे समय तक रिश्ते में प्यार और गर्माहट बनाए रखते हैं.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X