रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हिसार

Hisar News:1.79 लाख बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक – 1.79 Lakh Children Administered Polio Drops

November 24, 2026


हिसार। जिले में चल रहे तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के दूसरे दिन सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। अब तक कुल 1,79,097 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। पहले दिन रविवार को जिले के 1000 बूथों पर 1,00,715 बच्चों को दवा पिलाई गई थी।

जिले में पांच साल तक के 2.07 लाख बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य है। इसके लिए 118 मोबाइल और 67 ट्रांजिट टीमें लगाई गई हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी ने बताया कि मंगलवार को भी घर-घर अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान छूटे हुए बच्चों को खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा जरूर पिलवाने की अपील की। अभियान में शिक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग का भी सहयोग लिया जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X