रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमाचल:घर में कपड़े धोती रही सेवानिवृत्त शिक्षिका, चोर अलमारी से ले उड़े लाख के गहने और नकदी; ऐसे खुला मामला – Kangra House Theft Retired Teacher Gold Jewellery Cash 4.20 Lakh
कांगड़ा

हिमाचल:घर में कपड़े धोती रही सेवानिवृत्त शिक्षिका, चोर अलमारी से ले उड़े लाख के गहने और नकदी; ऐसे खुला मामला – Kangra House Theft Retired Teacher Gold Jewellery Cash 4.20 Lakh

November 24, 2026


kangra house theft retired teacher gold jewellery cash 4.20 lakh

सांकेतिक तस्वीर।
नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में चोरी का एक मामला सामने आया है। संसारपुर टैरस में चोरों ने घर में मौजूद सेवानिवृत्त शिक्षिका की व्यस्तता का फायदा उठाकर दूसरे कमरे में रखी अलमारी से सोने के गहने और नकदी चुरा ली। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 4.20 लाख रुपये बताई जा रही है। वारदात के समय महिला घर में कपड़े धो रही थीं, जबकि उनके पति दुकान पर गए हुए थे। महिला की शिकायत पर संसारपुर टैरस पुलिस थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी और घर में सेंध लगाने का मामला दर्ज किया गया है।

सुबह आठ बजे सुनाई दी कमरे में किसी के चलने की आवाज

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 22 नवंबर की सुबह करीब आठ बजे वह घर में कपड़े धो रही थीं। इसी दौरान उन्हें सामने वाले कमरे में किसी के चलने की आवाज सुनाई दी। महिला ने शुरुआत में आवाज को अपने पति के घर लौटने का संकेत समझा। उस समय उनके पति दुकान पर गए हुए थे। बाद में जब पति दुकान से वापस आए तो उन्होंने घर में अलमारी खुली देखी और पत्नी से इस बारे में पूछा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X