Kaushambi News:नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को, 18 केंद्रों पर होगी परीक्षा – Navodaya Vidyalaya Entrance Exam To Be Held On November 28 Across 18 Centers
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित की जाएगी। शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी) कौशाम्बी जिले में कुल 18 केंद्रों पर कराई जाएगी। परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को सुबह 10:30 बजे से परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा केंद्रवार सूची जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र पर अंकित परीक्षा केंद्र की जानकारी पहले ही प्राप्त कर लें। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि परीक्षा के दिन बच्चों को निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचाएं, जिससे प्रवेश और अन्य औपचारिकताओं में परेशानी न हो। परीक्षा के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। संवाद
