रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Etawah News:नुमाइश में पुलिस लाइन के सामने बनेगी चार पहिया वाहनों की पार्किंग – A Parking Area For Four-wheeled Vehicles Will Be Set Up In Front Of The Police Lines At The Exhibition Grounds
इटावा

Etawah News:नुमाइश में पुलिस लाइन के सामने बनेगी चार पहिया वाहनों की पार्किंग – A Parking Area For Four-wheeled Vehicles Will Be Set Up In Front Of The Police Lines At The Exhibition Grounds

November 24, 2026


A parking area for four-wheeled vehicles will be set up in front of the Police Lines at the exhibition grounds.

फोटो 12:: पुलिस लाइन के सामने चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की जगह देखतीं एसपी सिटी बबीता सि

इटावा। नुमाइश में इस बार चार पहिया वाहनों की पार्किंग पुलिस लाइन के सामने खाली पड़ी जमीन पर बनाई जाएगी। शनिवार और रविवार को नुमाइश में उमड़ने वाली भीड़ के चलते नुमाइश रोड पर लगने वाले भीषण जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए पुलिस ने नई यातायात व्यवस्था तैयार की है।

एसपी सिटी बबीता सिंह ने मौके पर पहुंचकर पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्था का खाका तैयार किया। एसपी सिटी ने बताया कि नुमाइश में बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ पहुंचते हैं। खासकर शनिवार और रविवार को भीड़ अधिक होने से चार पहिया वाहनों की संख्या बढ़ जाती है। इससे नुमाइश रोड पर जाम की स्थिति बन जाती है। लोगों को इस समस्या से बचाने के लिए वैकल्पिक पार्किंग स्थल तलाशा गया है। पुलिस लाइन के सामने खाली पड़ी जमीन पर चार पहिया वाहनों की पार्किंग बनाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन तिराहे से नुमाइश रोड पर आवास विकास की पहली सड़क के आगे बैरियर लगा दिए जाएंगे। इसके बाद चार पहिया वाहनों को नुमाइश की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। वाहन चालकों को अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़े करने होंगे। वहां से लोगों को पैदल ही नुमाइश तक जाना पड़ेगा। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X