रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पिथौरागढ़

Pithoragarh News:मल्लिकार्जुन मंदिर में भारत के साथ नेपाल से पहुंची जात – Visitors From India As Well As Nepal To Mallikarjuna Temple

November 24, 2026


अस्कोट (पिथौरागढ़)। मल्लिकार्जुन महादेव के जयकारों के साथ जात मेला संपन्न हो गया। भारत के 60 से अधिक गांवों के साथ नेपाल से भी जात मंदिर पहुंचीं। श्रद्धालुओं ने अखंड धूनी की परिक्रमा कर महादेव से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।

अस्कोट के मल्लिकार्जुन मंदिर में बीते सोमवार की रात जात मेला आयोजित किया गया। भगवान महादेव के जयकारों के साथ बगड़ीहाट, तीतरी, ड्योड़ा, सिलौनी, घिंघरानी सहित 60 से अधिक गांवों के अलावा नेपाल से भी श्रद्धालु जात लेकर मंदिर पहुंचे। जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। पंडित नारायण दत्त पंत ने जातों के साथ श्रद्धालुओं को अखंड धूनी की परिक्रमा कराई।

इसके बाद विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। प्रसाद वितरण के साथ जात मेले का समापन हुआ। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के लिए भोजन और ठहरने की व्यवस्था की। परंपरा के अनुसार, मल्लिकार्जुन मंदिर में आयोजित जात मेला भारत के साथ ही नेपाल की आस्था का केंद्र है। हर साल इस मेले में शामिल होने के लिए नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X