रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Fatehpur News:शंकराचार्य आश्रम में 11 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार – Yajnopavita Ceremony For 11 Young Initiates At The Shankaracharya Ashram
फ़तेहपुर

Fatehpur News:शंकराचार्य आश्रम में 11 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार – Yajnopavita Ceremony For 11 Young Initiates At The Shankaracharya Ashram

November 24, 2026


Yajnopavita ceremony for 11 young initiates at the Shankaracharya Ashram

फोटो-29-फतेहपुर: औंग के शिवराजपुर गांव स्थित आदि गुरु शंकराचार्य आश्रम में यज्ञोपवीत संस्कार कर

औंग। शिवराजपुर गांव स्थित आदि गुरु शंकराचार्य आश्रम में मंगलवार को शतचंडी महायज्ञ का आयोजन हुआ। इस दौरान 11 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया गया। यज्ञ के साथ भागवत कथा का भी आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण किया। आश्रम के स्वामी सत्यानंद महाराज ने बताया कि शतचंडी महायज्ञ में कई जिलों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इनमें उन्नाव, फतेहपुर, कानपुर और बांदा के लोग शामिल हैं। यहां बेटों और भाइयों का वैदिक विधि-विधान से यज्ञोपवीत संस्कार होता है। भागवताचार्य पंडित पंकज त्रिपाठी ने कथा में कार्तिक पूर्णिमा का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि इसी दिन देव दिवाली मनाई जाती है, जिसे देवताओं की दिवाली कहते हैं। इस पर्व पर स्नान, दान और व्रत का विशेष महत्व है। श्रद्धालुओं ने कथा के दौरान धार्मिक प्रसंगों का श्रवण किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X