Farrukhabad News:गंगा स्नान करने जा रहे लाइनमैन की हादसे में मौत – Farrukhabad News

फोटो-2 प्रदीप सक्सेना। फाइल फोटो
November 24, 2026

फोटो-2 प्रदीप सक्सेना। फाइल फोटो
नवाबगंज। कस्बे के वार्ड-13 नेहरू नगर बरतल निवासी प्रदीप कुमार सक्सेना (45) की मंगलवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। छोटे भाई कुलदीप सक्सेना गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों गंगा स्नान करने जा रहे थे।
प्रदीप सक्सेना कस्बे के उपकेंद्र पर लाइनमैन थे। कुछ दिन पूर्व उनकी छोटी बहन का बीमारी से निधन हो गया था। बहन की आत्मा की शांति के लिए वह छोटे भाई कुलदीप सक्सेना को लेकर मंगलवार सुबह पांच बजे बाइक से गंगा स्नान करने जा रहे थे। गांव सोना जानकीपुर के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे प्रदीप की मौत हो गई और कुलदीप जख्मी हो गए।
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों को सरकारी वाहन से सीएचसी भिजवाया। कुलदीप को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रदीप की पत्नी सरोजनी देवी, पुत्र विनय (18), निशु (16) और पुत्रियां वैष्णवी (12), हिमांशी (9) और दीपिका, मां सिया देवी और पिता रूपराम सक्सेना रो-रोकर बेहाल हो गए। प्रदीप घर में अकेले कमाने वाले थे। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों से वाहन का नंबर पता किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
November 28, 2026
फोटो-36 इमरजेंसी में फार्मासिस्ट को बेटी के हाथ से सुई निकालने की गुहार लगाता उमेश। संवाद फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में मरीजों का शोषण नहीं रुक रहा है। पांचाल घाट निवासी उमेश कुमार की सात वर्षीय बेटी नित्या छह दिन पहले घर में खेलते समय गिर गई थी। इस दौरान हथेली में सुई घुसकर […]
November 28, 2026
अस्पताल में कॉलेज के छात्रों को समझाते प्रबंधन के लोग – फोटो : amar ujala विस्तार फर्रुखाबाद जिले में मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के बघार स्थित मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज में बीएएमएस के प्रथम सेमेस्टर के छात्र आगरा के उखरा मार्ग राजपुर चुंगी स्थिति गुरुगोविंद नगर निवासी श्यामपाल सिंह के पुत्र हरिओम सिंह […]
November 28, 2026
फर्रुखाबाद। रामगंगा नदी के लभेड़ा घाट पर पंटून पुल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने अस्थायी पंटून पुल बनाने के लिए 32.90 लाख रुपये की स्वीकृति देते हुए धनराशि अवमुक्त कर दी है। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी है। जल्द ही पुल निर्माण शुरू होने की […]
