Varanasi News:बच्ची को ले जाने लगा युवक, लोगों को देख छोड़कर भागा – The Young Man Tried To Take The Girl Away, But Seeing The People, He Left Her And Ran Away
शिवपुर। थाना क्षेत्र के गणेशपुर-तरना इलाके में मंगलवार दोपहर चार वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर उठाकर ले जाने की कोशिश का मामला सामने आया है। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग सतर्क हो गए। लोगों को अपनी ओर आता देख युवक बच्ची को छोड़कर मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 24 नवंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे चार वर्षीय बच्ची घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक कथित तौर पर उसे उठाकर ले जाने लगा। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया और युवक को पकड़ने का प्रयास किया। लोगों को आता देख वह बच्ची को छोड़कर भाग निकला। थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा के अनुसार, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
