रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Agra News:बटेश्वर में आस्था, शौर्य और अध्यात्म का संगम, यमुना की लहरों पर हर-हर महादेव की गूंज – In Bateshwar, A Confluence Of Faith, Valor, And Spirituality; The Chants Of ‘har Har Mahadev’ Resonate Across The Waves Of The Yamuna
आगरा

Agra News:बटेश्वर में आस्था, शौर्य और अध्यात्म का संगम, यमुना की लहरों पर हर-हर महादेव की गूंज – In Bateshwar, A Confluence Of Faith, Valor, And Spirituality; The Chants Of ‘har Har Mahadev’ Resonate Across The Waves Of The Yamuna

November 24, 2026


बटेश्वर। ब्रज की काशी बटेश्वरधाम में कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को आस्था, शौर्य और अध्यात्म का संगम नजर आया। लोक मेला के मुख्य स्नान पर्व तीर्थ नगरी में श्रद्धा का समंदर उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से तीर्थ नगरी गुंजायमान रही। मध्य रात्रि से ही श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगानी शुरू कर दी। यह सिलसिला मंगलवार शाम तक जारी रहा। नागा साधु-संतों के साथ लाखों श्रद्धालुओं ने मुख्य अमृत (शाही) स्नान किया। मुख्य स्नान से पूर्व परिक्रमा में नागा साधु-संतों ने हैरतअंगेज शस्त्र कौशल का प्रदर्शन किया।

मुख्य स्नान पर्व का मुख्य आकर्षण चारों संप्रदायों के नागा साधु-संतों की सप्तकोसी शाही परिक्रमा रही। सुबह 8:30 बजे आचार्य महामंडलेश्वर बाबा बालकदास महाराज के नेतृत्व में नागा संतों ने मुख्य ब्रह्मलाल महादेव मंदिर से बैंड-बाजों व ढोल-नगाड़ों के साथ परिक्रमा आरंभ की। मार्ग में साधु-संतों ने तलवार, गदा, भाला और फरसा आदि पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों से हैरतअंगेज करतब दिखाए। संतों के इस शौर्य को देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। शृंखलाबद्ध मंदिरों के दर्शन करते हुए परिक्रमार्थी साधु-संत शौरीपुर, वनखंडेश्वर महादेव, मोरहारी, हनुमान गढ़ी, मनमथ और गोकुल नाथ मंदिर होते हुए पुनः करीब 11.30 बजे बाबा बालक दास महाराज के नेतृत्व में नागा साधु-संत मुख्य ब्रह्मलाल मंदिर घाट (हरि की पौड़ी) पहुंचे। यहां विधि-विधान के साथ मुख्य अमृत (शाही) स्नान किया। स्नान के बाद संतों ने ब्रह्मलाल मंदिर में मत्था टेककर लोक कल्याण की कामना की।

इंसेट

धन-वैभव और सुख-समृद्धि के लिए कराए धार्मिक अनुष्ठान

श्रद्धालुओं ने यमुना किनारे स्थित शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना कर गृह शांति, धन-वैभव और सुख-समृद्धि के लिए धार्मिक अनुष्ठान कराए। तीर्थ की परिक्रमा लगाई। महिलाओं ने सुहाग की सलामती के लिए गौरीशंकर मंदिर में विशेष पूजा की। युवतियों ने सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए मां पार्वती मंदिर में मन्नत मांगी। ब्रह्मलाल मंदिर के मुख्य पुजारी जयप्रकाश गोस्वामी ने बताया कार्तिक पूर्णिमा पर यमुना स्नान और भगवान शिव का जलाभिषेक करने से नर्मदा जी के स्नान के समान पुण्य फल प्राप्त होता है। उन्होंने बताया मुख्य स्नान पर्व पर तीर्थ में लाखों श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान कर भगवान शिव की आराधना की।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, घाटों पर मुस्तैद रहे गोताखोर

मेले में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एसडीएम बाह विनोद चौधरी, तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ, एसीपी बाह जितेंद्र कुमार, मेला कोतवाल राजेश कुमार, थाना प्रभारी बाह सीपी तिवारी और बटेश्वर चौकी प्रभारी अनुज नागर लगातार मेला क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। गहरे पानी में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए घाटों पर स्थानीय गोताखोरों के साथ पीएसी के जवान मोटरबोट लेकर गश्त करते रहे। दोपहर करीब 12 बजे भीड़ चरम पर होने के बावजूद यातायात और स्नान व्यवस्था सुचारू रही।

चार किमी पैदल सफर से बुजुर्ग व बच्चे हुए बेहाल

मुख्य कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर अत्यधिक भीड़ व सुरक्षा व्यवस्था के चलते प्रशासन ने खांद प्रवेश द्वार से बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया। इस कारण श्रद्धालुओं को मुख्य मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर खांद चौराहे से पैदल जाना पड़ा। आने-जाने में चार किलोमीटर की पैदल दूरी तय करने में बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पैदल आवागमन का यह सिलसिला सोमवार सुबह से मंगलवार देर शाम तक जारी रहा।

पांटून पुल पर शुरू नहीं हो सका आवागमन

यमुना नदी पर कल्याणपुर समेत करीब एक दर्जन गांवों के आवागमन के लिए निर्माणाधीन पांटून (पीपों का) पुल मुख्य स्नान पर्व पर तैयार नहीं हो सका। पुल चालू न होने से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को लगभग 30 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ा। हालांकि पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। एक-दो दिन में आवागमन शुरू होने की उम्मीद है।

मेले के बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़

मेले में सोमवार सुबह से मंगलवार देर शाम तक खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। कंबल, बक्सा, पत्थर के सामान, शृंगार, चूड़ी, हींग, कपड़े और बर्तन बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ रही, जिससे दुकानदारों के चेहरे खिले रहे। साथ ही मेला क्षेत्र में लगे झूलों, प्रसिद्ध खजला की दुकानों

खोया-पाया केंद्र ने हजारों बिछड़ों को अपनों से मिलाया

कार्तिक बैकुंठ चौदस की रात से लेकर पूर्णिमा की देर शाम तक उमड़ी लाखों की भीड़ में अपनों से बिछड़े लोगों की मदद के लिए जिला पंचायत की ओर से मानव चिकित्सालय पर खोया-पाया केंद्र स्थापित किया गया था। इस केंद्र से मेला परिसर में लगे साउंड सिस्टम के माध्यम से लगातार अनाउंसमेंट कर हजारों बिछड़े श्रद्धालुओं को उनके परिजन से मिलवाया गया।

बटेश्वर मेला. मे कार्तिक पूर्णिमा पक़र दूसरी शाही परिक्रमा. मे अपनी तलवार का हैरत माय करतब दिखता

बटेश्वर मेला. मे कार्तिक पूर्णिमा पक़र दूसरी शाही परिक्रमा. मे अपनी तलवार का हैरत माय करतब दिखता

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X