रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
खट्टा-मीठा और कुरकुरा स्वाद, पूर्णिया के इस चाट सेंटर पर मिलती है मशहूर दही पूरी
लाइफ़स्टाइल

खट्टा-मीठा और कुरकुरा स्वाद, पूर्णिया के इस चाट सेंटर पर मिलती है मशहूर दही पूरी

November 24, 2026


होमफोटोलाइफ़फूड

खट्टा-मीठा और कुरकुरा स्वाद, पूर्णिया के इस चाट सेंटर पर मिलती है मशहूर पूरी

Last Updated:

Purnia Famous Dahi Poori Chaat: स्ट्रीट फूड के शौकीनों के बीच दही पूरी का अपना अलग ही क्रेज है. कुरकुरी पूरी में दही, मीठी चटनी, भुजिया और खास मसालों का खट्टा-मीठा स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है. अगर आप भी दही पूरी खाने के शौकीन हैं और पूर्णिया में रहते हैं, तो पॉलिटेक्निक चौक के पास V2 मॉल के सामने स्थित मुंबई चाट दही पूरी सेंटर पहुंच सकते हैं. यहां पिछले 6 साल से ग्राहकों को दही पूरी का स्वाद परोसा जा रहा है. खास बात यह है कि यहां 35 रुपये में हाफ प्लेट और 50 रुपये में फुल प्लेट दही पूरी मिलती है.

आजकल बदलते जमाने में लोगों को घर के खाने के साथ-साथ स्ट्रीट फूड भी खूब पसंद आ रहा है. ऐसे में कई लोग गोलगप्पे की दुकान पर गोलगप्पे खाने के लिए खड़े रहते हैं, तो कई दही पूरी का स्वाद लेने के लिए बेताब रहते हैं. अगर आप पूर्णिया में रहते हैं और दही पूरी खाने के शौकीन हैं, तो पॉलिटेक्निक चौक के समीप V2 मॉल के सामने आ सकते हैं. यहां स्थित मुंबई चाट दही पूरी सेंटर का स्वाद लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इस दुकान पर खुलते ही ग्राहकों का आना शुरू हो जाता है और देर शाम तक लोग दही पूरी का आनंद लेते हैं.

दही पूरी खाने आए ग्राहक राजू कुमार, हर्ष कुमार, गुड़िया कुमारी सहित कई अन्य लोगों का कहना है कि पूर्णिया के मुंबई चाट दही पूरी सेंटर पर सबसे स्वादिष्ट दही पूरी मिलती है. इसका स्वाद ग्राहकों को खूब पसंद आता है. दही पूरी खाने के बाद लोगों को खट्टा-मीठा और कुरकुरा स्वाद मिलता है.

मुंबई चाट दही पूरी सेंटर के संचालक आशीष कुमार और राजकुमार विश्वास बताते हैं कि वे पिछले 6 वर्षों से पूर्णिया के पॉलिटेक्निक चौक पर दही पूरी की दुकान चला रहे हैं. उनकी दुकान में दही पूरी के अलावा गोलगप्पे, चाट और फास्ट फूड के कई आइटम भी उपलब्ध हैं. उन्होंने बताया कि उनकी दुकान पर ज्यादातर ग्राहक दही पूरी खाने आते हैं. दही पूरी बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब पसंद आती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दही पूरी बनाने के तरीके के बारे में उन्होंने बताया कि सबसे पहले पूरी लेते हैं और फिर उसमें दही, भुजिया, सॉस, टमाटर की मीठी चटनी, जीरा मसाले और कई सीक्रेट मसाले मिलाते हैं. इसके बाद इसे ग्राहकों को परोसते हैं. दही पूरी खाने वाले ग्राहक इसके स्वाद का खूब आनंद लेते हैं.

उन्होंने बताया कि ग्राहकों को दही पूरी की फुल प्लेट 50 रुपये में मिलती है, जिसमें 8 पीस होते हैं. वहीं, हाफ प्लेट की मांग करने वाले ग्राहकों को 35 रुपये में 5 पीस दही पूरी खिलाई जाती है. उनकी दुकान दिन के 1 बजे से लेकर देर रात 10 बजे तक खुली रहती है. ऐसे में अगर आप भी दही पूरी का स्वाद लेना चाहते हैं, तो पूर्णिया के पॉलिटेक्निक चौक स्थित V2 मॉल के सामने मुंबई चाट दही पूरी सेंटर पर पहुंच सकते हैं.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X