रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
‘एक दीवाने की दीवानियत’ के बाद फिर साथ आए हर्षवर्धन राणे और अंशुल गर्ग, नई फिल्म का किया एलान; कब होगी रिलीज? – Harshvardhan Rane Announces New Film Majnu With Anshul Garg After Ek Deewane Ki Deewaniyat
बॉलीवुड

‘एक दीवाने की दीवानियत’ के बाद फिर साथ आए हर्षवर्धन राणे और अंशुल गर्ग, नई फिल्म का किया एलान; कब होगी रिलीज? – Harshvardhan Rane Announces New Film Majnu With Anshul Garg After Ek Deewane Ki Deewaniyat

November 24, 2026


Harshvardhan Rane Announces New Film Majnu With Anshul Garg After Ek Deewane Ki Deewaniyat

हर्षवर्धन राणे और अंशुल गर्ग
– फोटो : इंस्टाग्राम @harshvardhanrane

विस्तार

यह फिल्म पिछले साल रिलीज हुई ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के बाद हर्षवर्धन राणे और अंशुल गर्ग का दूसरा प्रोजेक्ट होगा। फिल्म का एलान कलाकारों ने एक पोस्ट शेयर कर दिया है। जानिए फिल्म से जुड़ी पूरी जानकारी। 

हर्षवर्धन राणे ने किया नई फिल्म का एलान

मेकर्स ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस नई फिल्म की जानकारी दी। पोस्ट के साथ एक वीडियो भी जारी किया गया है। इसमें हर्षवर्धन राणे और अंशुल गर्ग साथ बैठे अपनी अगली फिल्म को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में हर्षवर्धन इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हैं। वहीं, अंशुल गर्ग कहते हैं, ‘चलो करते हैं।’

इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, ‘ब्लॉकबस्टर जोड़ी की वापसी हो रही है। अंशुल गर्ग और हर्षवर्धन राणे एक बार फिर ‘मजनू’ के साथ साथ आ रहे हैं। ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के बाद एक और यादगार सफर के लिए तैयार हो जाइए। फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2026 में शुरू होगी।’

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X