रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
संत कबीर नगर

Sant Kabir Nagar News:कार सवार युवकों के साथ मारपीट व तोड़फोड़ – Assault On Youths In A Car And Acts Of Vandalism

November 24, 2026


बेलहर। थाना बेलहर कला क्षेत्र में कार से जा रहे युवकों के साथ मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। निघुरी निवासी अजरुद्दीन ने पुलिस को तहरीर दी कि वह अपने भाई मोहम्मद सोयब और मित्र कैफ के साथ लोहरसन बाजार जा रहे थे। रास्ते में कार मोड़ते समय सड़क किनारे खड़ी बाइक हटाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि तौवाब, सलामतुल्लाह और भल्लू के दो बेटों ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की और उनकी कार क्षतिग्रस्त कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 22 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक रविंद्र नाथ शर्मा को सौंपी गई है और पुलिस जांच कर रही है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X