रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
गुरुग्राम

Gurugram News:माधव क्रिकेट अकादमी ने विजय दहिया अकादमी को 7 विकेट से हराया – Madhav Cricket Academy Defeated Vijay Dahiya Academy By 7 Wickets

November 25, 2026


आरव यादव ने चार ओवर में 11 रन देकर झटके दो विकेट, बने प्लेयर ऑफ द मैच

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। नई दिल्ली स्थित द एरीना क्रिकेट ग्राउंड में मंगलवार को खेले गए अंडर-10 क्रिकेट मुकाबले में माधव क्रिकेट अकादमी ने विजय दहिया अकादमी को 7 विकेट से हरा दिया। 25 ओवर के इस मैच में विजय दहिया अकादमी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 82 रन पर ऑलआउट हो गई।

वहीं माधव क्रिकेट अकादमी की टीम ने अच्छी बल्लेबाजी की और 16.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 83 रन बना लिए। इस तरह टीम ने 7 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। माधव क्रिकेट अकादमी की ओर से अक्षत जैन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 30 रन बनाए। वहीं शिवांश ने 17 गेंदों में 16 रन और एकांश बहल ने 23 गेंदों में 13 रन का योगदान दिया।

गेंदबाजी में भी माधव क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। अजलान ने 3 ओवर में 6 रन देकर 2 विकेट लिए। आरव यादव ने 4 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। वहीं सांचित अग्रवाल ने 3 ओवर में 9 रन देकर 2 खिलाड़ियों को आउट किया।

आरव यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। माधव क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छा प्रदर्शन कर शानदार जीत हासिल की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X