रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दीपों से दमकी काशी:2100 ड्रोन से आसमान में दिखा शिव तांडव, पहली बार 51 घाटों पर भव्य महाआती – Dev Deepawali 2.1 Million Lamps Lit In Kashi Shiva Tandava Displayed In Sky Using 2,100 Drones In Varanasi
वाराणसी

November 25, 2026

इस देव दीपावली काशी में पहली बार 51 गंगा घाटों पर एक साथ गंगा आरती हुई। मां गंगा की आराधना की गई। मंत्र पढ़े गए। पहली बार ही 2100 ड्रोन एक साथ आसमान में उड़े। पहली बार आठ इंच के विशेष आतिशबाजी शेल का इस्तेमाल किया गया।  

Dev Deepawali 2.1 million lamps lit in Kashi Shiva Tandava displayed in sky using 2,100 drones in varanasi

वाराणसी में देव दीपावली
– फोटो : महमूद खान

अस्सी और दशाश्वमेध घाट… शंखनाद, घंटियों और मंत्रोच्चार के बीच गंगा आरती

काशी के 51 प्रमुख घाटों पर एक साथ गंगा आरती का आयोजन किया गया। आदि केशव घाट से सामने घाट तक गंगा के अर्धचंद्राकार तट पर आरती के दौरान शंखनाद, घंटियों और मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो उठा। रामघाट पर पहली बार गंगा आरती हुई।

Dev Deepawali 2.1 million lamps lit in Kashi Shiva Tandava displayed in sky using 2,100 drones in varanasi

वाराणसी में देव दीपावली

अस्सी का नजारा कार्तिक पूर्णिमा की संध्या पर अलग ही दिखा। रंग बिरंगी रोशनी से नहाया घाट और गंगा की लहरों पर झिलमिलाते दीप जैसे मानो गंगा के गले में हार पहनाएं हो। अस्सी, तुलसी, भदैनी से चेतसिंह घाट तक सिर्फ मस्तकों का झुंड ही दिखा।

Dev Deepawali 2.1 million lamps lit in Kashi Shiva Tandava displayed in sky using 2,100 drones in varanasi

वाराणसी में देव दीपावली

लेजर शो शुरु होने से पहले ही एक दूसरे घाटों की सीमा पर तैनात भेलूपुर पुलिस ने भीड़ रोक दी। दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से विशेष महाआरती कराई गई। इसमें 21 अर्चकों और 42 देव कन्याओं ने हिस्सा लिया। देव कन्याओं ने ऋद्धि और सिद्धि का स्वरूप प्रस्तुत किया।

Dev Deepawali 2.1 million lamps lit in Kashi Shiva Tandava displayed in sky using 2,100 drones in varanasi

वाराणसी में देव दीपावली

दीपों की लौ, वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और डमरू की गूंज के बीच मां गंगा की आरती हुई। केंद्रीय देव दीपावली महासमिति के अनुसार, इस वर्ष काशी के 84 घाटों पर 200 समितियों की ओर से दीपदान की व्यवस्था की गई थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X