Bageshwar News:भेटा लूटकांड में पुलिस को मिले अहम सुराग, जल्द खुलासे का दावा – Crucial Clues Found By Police In Bheta Robbery Case; Breakthrough Expected Soon
बागेश्वर। कांडा क्षेत्र के भेटा में बुजुर्ग महिला के घर में हुई लूट की वारदात के खुलासे को लेकर पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं और जांच टीमें मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के काफी करीब पहुंच गई हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले के खुलासे के लिए एसओजी और तकनीकी टीम समेत कुल पांच टीमें लगाई गई हैं जो विभिन्न पहलुओं पर तेजी से काम कर रही हैं।
पुलिस के अनुसार यह पूरी तरह ब्लाइंड केस नहीं है, बल्कि घटनाक्रम से जुड़े कई अहम सुराग और संकेत मिले हैं। संदिग्धों और उनसे जुड़े संपर्कों को खंगाला जा रहा है और यह पहलू भी देखा जा रहा है कि संदिग्ध पूर्व की किसी चोरी की घटना में भी शामिल रहे हैं या नहीं। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों वाले चेहरों की पहचान कर कड़ियां जोड़ी जा रही हैं और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
कोट
भेटा लूट मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और टीमें लगातार काम कर रही हैं। यह कोई ब्लाइंड केस नहीं है, इसमें कई अहम सुराग मिले हैं। हम खुलासे और गिरफ्तारी के काफी करीब हैं तथा जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
– राजेंद्र साह, सीओ, कपकोट
