Kaushambi News:69 लाख से बनेंगे 12 कुश्ती अखाड़े, दिसंबर तक पूरा होगा निर्माण – 12 Wrestling Arenas To Be Built At A Cost Of 69 Lakh; Construction To Be Completed By December
ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में खेल प्रतिभा को निखारने और कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए जिले के सभी विकासखंडों में कुश्ती अखाड़ों का निर्माण कराया जा रहा है। विकसित भारत-जी राम जी (वीबी-ग्राम जी) योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में कुल 12 अखाड़े बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक अखाड़े के निर्माण पर करीब 5.75 लाख रुपये खर्च होंगे। सभी अखाड़ों के निर्माण पर कुल 69 लाख रुपये की लागत आएगी। दिसंबर तक सभी कार्य पूरे कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अखाड़ों के तैयार होने से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं और पहलवानों को अभ्यास के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
योजना के तहत बनाए जा रहे कुश्ती अखाड़ों में पहलवानों के अभ्यास से लेकर दर्शकों के बैठने तक की व्यवस्था की जाएगी। पहलवानों के कसरत करने के लिए मुगदर उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं, कुश्ती लड़ने के लिए 25×25 फीट आकार में शेड सहित मडपिट तैयार किया जाएगा। इसके अलावा दर्शकों के बैठने के लिए 50×50 फीट क्षेत्र में 15 फीट ऊंचाई वाली व्यवस्था प्रस्तावित है। अखाड़े में आने वाले खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए पेयजल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
उपायुक्त, श्रम रोजगार विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि विकसित भारत-जी राम जी योजना के तहत सभी विकासखंडों में कुश्ती अखाड़ों का निर्माण कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करना और उन्हें अभ्यास के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। चयनित सभी 12 कार्यों को दिसंबर तक पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि युवाओं को जल्द ही इन खेल मैदानों का लाभ मिल सके।
अखाड़ों के साथ प्रशिक्षक और रेसलिंग मैट की व्यवस्था भी जरूरी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने के बावजूद उन्हें आज तक प्रशिक्षण शिविर या अभ्यास के लिए मैट उपलब्ध नहीं कराया गया। बेहतर सुविधाएं मिलने से जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं।
जिले में आज तक कुश्ती का प्रशिक्षण शिविर आयोजित नहीं हुआ। टेवा स्टेडियम में भी प्रशिक्षक और अभ्यास की उचित व्यवस्था नहीं है। इससे ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने में परेशानी होती है।
अखाड़ों में प्रशिक्षक की व्यवस्था जरूरी है। इससे युवाओं को कुश्ती की बारीकियां सीखने और प्रतियोगिताओं की तैयारी करने का अवसर मिलेगा।
राज्य स्तरीय स्वर्ण पदक विजेता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कुश्ती की अच्छी प्रतिभाएं हैं। खिलाड़ियों को रेसलिंग मैट और बेहतर अभ्यास सुविधाएं मिलें तो वे प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकते हैं।

राम किशन, पहलवान– फोटो : SamvAD

राम किशन, पहलवान– फोटो : SamvAD

राम किशन, पहलवान– फोटो : SamvAD

राम किशन, पहलवान– फोटो : SamvAD
