रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पलवल

Palwal News:बनने के कुछ दिन बाद ही उखड़ने लगी बलई-हवननगर सड़क – The Balai-havannagar Road Began To Break Apart Just Days After Its Construction

November 25, 2026


ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का लगाया आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

नगीना। क्षेत्र में करीब एक करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो सड़कों की परियोजना की पोल पहली सड़क ने ही खोल दी है। बलई से हवननगर तक 1.87 किलोमीटर लंबी और 11 फीट चौड़ी सड़क निर्माण के कुछ दिनों बाद ही जगह-जगह से उखड़ने लगी है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने और निर्धारित मानकों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

स्थानीय निवासी जुनेद ने बताया कि ग्रामीणों को काफी इंतजार के बाद सड़क की सौगात मिली थी, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही ने लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। सड़क बनने के कुछ दिन बाद ही टूटने लगी है।

दूसरी सड़क का काम अभी शुरू नहीं

इसी प्रोजेक्ट के तहत उमरी से सुखपुरी गांव के बीच दूसरी सड़क का निर्माण भी होना है, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों को आशंका है कि यदि पहली सड़क की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया तो दूसरी सड़क के निर्माण में भी लापरवाही हो सकती है।

कोट

दोनों सड़कों पर करीब 1.40 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। सड़क बनने के तुरंत बाद वाहनों की आवाजाही शुरू होने से कुछ स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त हुई थी। शिकायत मिलने पर संबंधित हिस्सों की मरम्मत कराई गई है। अन्य स्थानों पर भी समस्या सामने आने पर उसे ठीक कराया जाएगा। – रियाज, जेई, मार्केटिंग बोर्ड, फिरोजपुर झिरका

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X