रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मैनपुरी

Mainpuri News:पदोन्नति के लिए शिक्षकों की काउंसलिंग 25 को होगी – Counseling Of Teachers For Promotion Will Be Held On 25th

November 25, 2026


मैनपुरी। जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं की पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी किया गया है। 25 और 26 नवंबर को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), भोगांव में काउंसिलिंग कराई जाएगी।पदोन्नति के लिए वरिष्ठता सूची के अनुसार पात्र शिक्षक-शिक्षिकाओं को बुलाया गया है। प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय एवं सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए निर्धारित वरिष्ठता क्रम के अनुसार 25 नवंबर को अलग-अलग टेबल पर काउंसिलिंग होगी। 26 नवंबर को प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापकों की काउंसिलिंग होगी। विभाग की ओर से खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित शिक्षकों को निर्धारित तिथि पर सुबह 10 बजे डायट में उपस्थित कराना सुनिश्चित करें।बीएसए सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि शिक्षकों को अपने साथ नियुक्ति आदेश, मृतक आश्रित नियुक्ति की स्थिति में प्रशिक्षण संबंधी आदेश, अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की स्थिति में संबंधित आदेश, शैक्षिक अभिलेखों के अंकपत्र और शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के प्रमाणपत्र लाने होंगे। विभाग का उद्देश्य रिक्त पदों के सापेक्ष वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति के लिए पात्र शिक्षकों की सूची तैयार करना है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X