रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kaushambi News:वाराणसी की अनीता ने गोरखपुर की तानिया को दी पटखनी – Anita From Varanasi Defeated Tania From Gorakhpur
कौशांबी

Kaushambi News:वाराणसी की अनीता ने गोरखपुर की तानिया को दी पटखनी – Anita From Varanasi Defeated Tania From Gorakhpur

November 25, 2026


Anita from Varanasi defeated Tania from Gorakhpur.

कनैली दंगल में पहलवान अपनी जोड़ की कुश्ती के लिए हाथ मिलाते हुए। संवाद 
– फोटो : Archive

क्षेत्र के ऐतिहासिक मेले में अंतरराष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साह के साथ हुआ। अंतिम मुकाबले में वाराणसी की महिला पहलवान अनीता ने गोरखपुर की तानिया को पटखनी देकर जीत हासिल की। महिला पहलवानों के इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह रहा।

दंगल का शुभारंभ श्रीमद्जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी नारायणाचार्य, शांडिल्य पीठाधीश्वर श्रृंगवेरपुर धाम ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद विनोद सोनकर और नवादा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा मौजूद रहे। मेला कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह पटेल ने अतिथियों का स्वागत किया।

प्रतियोगिता में कुल छह मुकाबले हुए। पहली कुश्ती फतेहपुर के अंकुल और जालौन के जुनैद के बीच बराबरी पर छूटी। अयोध्या के बाबा गौरीशंकर ने हरियाणा के सोनी पहलवान और पटना के शैतान सिंह को हराया। गोरखपुर की तरन्नुम और कौशांबी के रामकिशन के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। इसी तरह हरियाणा के रवि और दिल्ली के मुन्ना की कुश्ती भी बराबरी पर छूटी। सभी पहलवानों को कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान धनराज सिंह, श्रीकांत मिश्रा, काका सिंह, छोटा सिंह, रामकृपाल आदि मौजूद रहे।

कनैली दंगल में पहलवान अपनी जोड़ की कुश्ती के लिए हाथ मिलाते हुए। संवाद 

कनैली दंगल में पहलवान अपनी जोड़ की कुश्ती के लिए हाथ मिलाते हुए। संवाद – फोटो : Archive

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X