रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फरीदाबाद

Faridabad News:मुजेसर की कपड़ा कॉलोनी में प्रदूषण फैलाने वाली चार औद्योगिक इकाइयां सील – Four Polluting Industrial Units Sealed In Mujesar’s Textile Colony

November 25, 2026


Four polluting industrial units sealed in Mujesar's textile colony

जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग की ओर से बढ़ाई गई निगरानी

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने मुजेसर की कपड़ा कॉलोनी में कार्रवाई करते हुए चार अवैध औद्योगिक इकाइयों को सील कर दिया। मंगलवार को विभाग की टीम ने क्षेत्र में निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित इकाइयों में पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी पाई गई। इसके बाद चारों इकाइयों को बंद कर सील कर दिया गया।

जिले में वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग की ओर से औद्योगिक क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जा रही है। उपायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देश पर विभाग की टीमें नियमित रूप से औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण कर रही हैं। इसका उद्देश्य ऐसी औद्योगिक गतिविधियों पर रोक लगाना है, जिनसे हवा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है और पर्यावरणीय मानकों का उल्लंघन किया जा रहा है। प्रशासन के अनुसार, मुजेसर की कपड़ा कॉलोनी में जिन चार इकाइयों पर कार्रवाई की गई, वहां निरीक्षण के दौरान नियमों का पालन नहीं पाया गया।

नियम तोड़ने वाली इकाइयों पर होगी कार्रवाई

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने संबंधित अधिकारियों को औद्योगिक क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों और पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। वायु प्रदूषण की रोकथाम प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X